वैलेंटाइन वीक के दौरान कपल ओटीटी से लेकर थिएटर्स में रोमांटिक कंटेंट की तलाश करते हैं। फरवरी का महीना सिनेमा लवर्स के लिए स्पेशल होने वाला है। दरअसल, फरवरी 2026 में 3 रोमांटिक फिल्मों की एंट्री बड़े पर्दे पर होगी। खास बात है कि वैलेंटाइन डे से पहले इन फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर उतारा जाएगा, जिससे लोग वैलेंटाइन के मौके पर इन मूवीज का लुत्फ उठा पाएंगे। आइए इन मोस्ट अवेटेड पिक्चर की लिस्ट आपके साथ शेयर करते हैं।

ओ रोमियो

शाहिद कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ओ रोमियो को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। इस रोमांटिक जॉनर की फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी देखने को मिलेगी। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह मूवी मुंबई के अंडरवर्ल्ड की सच्ची घटना को बड़े पर्दे पर दिखाने का काम करेगी, क्योंकि ये फिल्म इस घटना से प्रेरित है। फिल्म में शाहिद एक गैंगस्टार उस्तारा की भूमिका में नजर आएंगे, जो अफशा यानी तृप्ति से प्यार करते हैं। लेकिन इस रोमांटिक फिल्म में प्यार, धोखा और बदले की कहानी से बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा।

ओ रोमियो की रिलीज डेट के बारे में बता दें कि ये फिल्म 13 फरवरी 2026 को रिलीज हो रही है। स्टार कास्ट का जिक्र करें, तो नाना पाटेकर, दिशा पटानी और तमन्ना भाटिया जैसे सितारे फिल्म में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: TMKOC: टीआरपी के लिए मेकर्स ने फिर बनाया ‘पोपटलाल’ को दूल्हा, क्या इस बार सच में होगी शादी? तारक मेहता एक्टर ने खुद तोड़ी चुप्पी

तू या मैं

फरवरी के महीने में दूसरी बड़ी रोमांटिक फिल्म, ‘तू या मैं’ है। इस मूवी में शनाया कपूर और आदर्श गौरव साथ मिलकर धमाल मचाते नजर आएंगे। रिलीज डेट की बात करें, तो यह फिल्म भी 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी में प्यार जंग और जिंदगी-मौत की जंग को दिखाया गया है। फिल्म के टीजर को खूब सराहा गया। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि मूवी को दर्शकों से कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

बारा बधु

इन फिल्मों की लिस्ट में तीसरा नाम बारा बधु का है। यह एक ओडिया फिल्म है, लेकिन हिंदी दर्शकों को भी इसकी कहानी पसंद आ सकती है। इसमें शिवानी और सालेंद्र लीड रोल की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 13 फरवरी के दिन ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी।