जसपाल सिंह संधू के निर्देशन में बनी नीना गुप्ता और संजय मिश्रा स्टारर फिल्म ‘वध 2’ इसी महीने 6 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म भले ही शानदार बिजनेस न कर रही हो, लेकिन हर जगह सितारों के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। अब अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में हिंदी सिनेमा में क्यों सीक्वल काम नहीं करते इसे लेकर बात की है। साथ ही उन्होंने रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ भी रिएक्ट किया है।
सीक्वल को लेकर क्या बोलीं नीना
टाइम्स नाउ के साथ बात करते हुए नीना गुप्ता ने स्वीकार किया कि बॉलीवुड में सीक्वल फिल्मों का चलन बढ़ रहा है। अभिनेत्री के मुताबिक, निर्माता पहली फिल्म की सफलता को भुनाने के लिए दूसरी फिल्म में नए एलिमेंट्स जोड़ते हैं। हालांकि, बॉलीवुड में बनी ज्यादातर सीक्वल फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो जाती हैं।
यह भी पढ़ें: कभी नाम तो कभी धर्म, राजनीति की भेंट चढ़ रहीं कई भारतीय फिल्में
नीना गुप्ता के अनुसार, ‘वध 2’ साल 2022 में आई ‘वध’ का सीक्वल है, लेकिन कहानी पूरी तरह से अलग है। निर्माताओं ने मुख्य जोड़ी को वही रखा और दर्शकों को एक अलग कहानी पेश की है। उन्होंने निर्देशक के इस फैसले को दूसरे भाग में शानदार बताया।
इसके आगे नीना ने बॉलीवुड में सीक्वल फिल्मों के चलन के बारे में पूछे जाने पर कहा, “मैंने देखा है कि निर्देशक अक्सर सीक्वल फिल्मों में वही जादू बिखेरने में नाकाम रहते हैं। इसका कारण यह है कि लोगों की उम्मीदें अक्सर बहुत ज्यादा होती हैं। वे वही चीज चाहते हैं, लेकिन निर्देशक अपने मन में कहानी को पूरा कर चुके होते हैं।”
‘धुरंधर 2’ पर क्या बोलीं नीना
जब नीना गुप्ता से ‘धुरंधर 2’ को लेकर सवाल किया गया, तो एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे धुरंधर के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता। मुझे नहीं पता कि फिल्म बनाते समय उन्होंने इसके सीक्वल के बारे में क्या सोचा था।”
यह भी पढ़ें: जब सुपरस्टार विनोद खन्ना बने थे ‘माली’: ग्लैमर की दुनिया छोड़ चुनी थी ओशो की राह
