‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर और ‘बिग बॉस OTT 3’ की कंटेस्टेंट चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। चंद्रिका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपने पति पर धोखा देने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं उन्होंने कुछ चैट्स और लड़की के साथ अपने पति की तस्वीरें भी दिखाई हैं। उनका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल इंस्टाग्राम वीडियो में चंद्रिका ने बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि कथित धोखे की जानकारी होने के बावजूद वह दो महीने से ज्यादा समय तक चुप रहीं। वीडियो में वह कह रही हैं, “दुनिया को क्या दिखाना है, लड़ाई-झगड़े दिखाने हैं, हमारे लड़ाई- झगड़े दिखाने हैं। बहसें। दो महीनों से क्या-क्या बर्दाश्त कर रही हूं? दो महीने से ज्यादा हो गया, नहीं बोल रही लेकिन… मैं दिखाती हूं, मेरे पास सबूत हैं।”

चंद्रिका ने इसके बाद अपना फोन हाथ में लेकर कुछ चैट्स और तस्वीरें दिखाईं, जिनके बारे में उनका दावा है कि वे उनके पति किसी और महिला के साथ मिलकर उन्हें चीट कर रहे हैं। चंद्रिका ने कहा, “ये देखिए। मैं काम कर रहीं हूं, बच्चा संभाल रही हूं, घर संभाल रही हूं, दुकान संभाल रही हूं, सब संभाल रही हूं। आप उठकर ये करने जा रहे हो। किससे पूछकर? क्यों? कोई लड़की दिनभर आपके आगे पीछे घूम रही है, मेरा पति मेरा प्यार मेरा घर, मेरा ये, मेरा क्या?”

यह भी पढ़ें: ‘तू होगा ऑस्कर विजेता एक्टर’: जब D-Day फिल्म के सेट पर इरफान खान पर भड़क जाते थे ऋषि कपूर

इसके बाद फोन दिखाते हुए चंद्रिका ने कहा,”सिर्फ तस्वीरें ही नहीं हैं, उनसे भी कहीं ज्यादा चीजें हैं जो मेरे दिमाग को तोड़ रही हैं।” इन्फ्लुएंसर ने बताया कि इस हालात ने उनके मेंटल हेल्थ को बुरी तरह प्रभावित किया है। “मैं काम नहीं कर पा रही हूं, ठीक से फंक्शन नहीं कर पा रही हूं, कुछ भी नहीं कर पा रही हूं। क्यों?”

यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण के निकलने के बाद अब’कल्कि 2 में उनकी जगह लेंगी साई पल्लवी? जानें क्या कहते हैं मेकर्स

यूजर्स ने बताया फेक

वीडियो सामने आने के बाद यह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई लोगों ने चंद्रिका के प्रति सहानुभूति जताई और समर्थन किया, वहीं कुछ यूजर्स ने इस वीडियो पर सवाल उठाते हुए इसे पब्लिसिटी स्टंट भी बताया।