टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई अक्सर सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं। प्रशंसक उनकी पर्सनल और लव लाइफ के बारे में भी खूब चर्चा करते हैं। उतरन सीरियल में तपस्या ठाकुर की भूमिका निभाने के बाद उन्हें घर-घर में पहचान मिली। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल जिंदगी और पहली शादी के बारे में खुलकर बात की। इसके बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स रिश्ते में रश्मि के हार्ट ब्रेक पर रिएक्शन देते नजर आए। इसी बीच एक यूजर की डिमांड एक्टर पराग त्यागी से जुड़ी मिली, जिसके ऊपर खुद उन्होंने रिएक्शन भी दिया।

दिवंगत एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के पति और टीवी एक्टर पराग त्यागी इन दिनों एक्टिंग में वापसी को लेकर सुर्खियों का हिस्सा हैं। पत्नी के निधन के बाद वह पूरी तरह टूट गए थे। इस बीच अब एक यूजर सने पराग से रश्मि देसाई से शादी करने की डिमांड की। आइए जानते हैं कि जवाब में उन्होंने क्या प्रतिक्रिया पूरे मामले में दी।

पराग त्यागी ने यूजर को दिया करारा जवाब

आईएएनएस से खास बातचीत में रश्मि देसाई ने अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की। इसके बाद अब उनके इंटरव्यू पर लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी, लेकिन चर्चा में एक यूजर का रिएक्शन आया, जिन्होंने पराग त्यागी को टैग करते हुए रश्मि देसाई से शादी करने की डिमांड की। अभिनेता पराग ने इसके ऊपर करारा जवाब देते हुए लिखा, ‘बेटा वो मेरी बहन हैं, और रश्मि ही नहीं सभी महिलाएं मेरी बहन हैं।’ पराग की इस प्रतिक्रिया पर रिएक्शन देते हुए लोग उनकी सराहना कर रहे हैं, और ऐसी डिमांड करने वाले यूजर को ट्रोल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: करण पटेल के ‘अल्लाह’ टैटू ने खड़ा किया विवाद, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

रश्मि ने हालिया इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया है कि उन्होंने अपने करियर में इस बात को सीख लिया है कि करियर और पर्सनल लाइफ को अलग रखना चाहिए। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि अब मैंने अपनी सभी भावनाओं को काम पर शिफ्ट कर लिया है, और मुझे काम करना सबसे ज्यादा अछा लगता है। बता दें कि रश्मि ने अभिनेता नंदीश संधू से शादी की थी, जिनसे उनकी मुलाकात उतरन सीरियल में हुई थी। हालांकि, दोनों की शादी लंबे समय तक चल नहीं पाई और उन्होंने अपने रास्ते अलग करने का फैसला ले लिया। इसके बाद एक्ट्रेस का नाम अरहान खान और दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ जोड़कर देखा गया।