कमाल आर खान उर्फ केआरके (KRK) आए दिन किसी न किसी स्टार को अपने निशाने पर लेते रहते हैं। केआरके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इंडस्ट्री में शायद ही कोई स्टार ऐसा होगा, जो उनसे बच पाया हो। वह अक्सर किसी न किसी पर तंज कसने और उनकी धज्जियां उड़ाने के लिए सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है जब केआरके किसी सेलेब का पक्ष लें। लेकिन फिलहाल ऐसा हो चुका है। हाल ही में केआरके ने ट्वीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) के पक्ष में ट्वीट किया है।
केआरके ने किया ट्वीट
कमाल आर. खान (Kamal R. Khan) ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अब लोग उर्फ़ी जावेद, निया शर्मा और अन्य आज कल की जानी मानी मॉडलों की आलोचना क्यों कर रहे हैं। जब उन्होंने इन सभी लड़कियों को प्रेरित करने के लिए सनी लियोन (Sunny Leone) को भारत में रहने की अनुमति दी थी। अगर आप एक पोर्न स्टार (जो 2 दिन भी पोर्न फिल्में बेच रही है) को एक अच्छी लड़की मान रहे हैं तो भारतीय लड़कियों की आलोचना करने का ढोंग मत किजिए।
कमाल खान के ट्वीट पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
केआरके (KRK) के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया (Social Media) यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मिका सिंह नाम के यूजर ने लिखा कि मैं आपकी बात से सहमत हूं। इन्हीं लोगों ने पहले पोर्न स्टार सनी लियोनी का बाहें फैलाकर स्वागत किया। तो अब लोगों को उर्फी या निया से दिक्कत नहीं होनी चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि इसके अलावा जब रणवीर सिंह की तस्वीर भारतीय जनता को हिप्पोक्रेट करती है तो नारीवादी और कुछ पुरुष सवाल क्यों उठाते हैं। अभी नाम के यूजर ने लिखा कि मेनस्ट्रीम मीडिया और बिग बॉस द्वारा सनी लियोन को किसी मासूम लड़की के रूप में स्वीकार करने के लिए जनता का ब्रेनवाश किया गया, जो दिल की अच्छी थी। गुमराह होने के लिए जनता को दोष न दें।
उर्फी जावेद को लेकर चेतन भगत ने कही थी यह बात
दरअसल हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान चेतन भगत (Chetan Bhagat) ने कहा था कि आज का युवा बिस्तर में घुसकर उर्फी जावेद (Urfi Javed) की पिक्चर्स देख रहा है। इसके बाद उर्फी जावेद ने चेतन भगत पर पलटवार किया था। उन्होंने चेतन भगत की क्लास लगा दी थी और उनके मीटू केस पर कमेंट किया था।