इस साल की शुरुआत में ही सिंगर उदित नारायण एक विवाद में फंस गए थे। जब उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो महिला फैंस को किस करते हुए नजर आ रहे थे। एक फैन को उन्होंने लिप किस भी किया था, जिसके कारण उनकी काफी निंदा हुई थी। फिर उनके कुछ और वीडियो वायरल हुए, जिनमें वो अलका यागनिक और श्रेया घोषाल को भी किस करते हुए हुए नजर आए। अब उनके बेटे आदित्य नारायण ने पहली बार पिता की किसिंग कॉन्ट्रोवर्सी पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने बताया कि दिग्गज गायक ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और आश्वासन दिया है कि ऐसा कुछ दोबारा नहीं होंगा।

सोशल मीडिया पर किसिंग वीडियो के बारे में पूछे जाने पर आदित्य ने कहा, “इंटरनेट एक अजीब चीज है। सोशल मीडिया कोई वास्तविक जगह नहीं है और आप सोशल मीडिया पर जो देखते हैं वो पूरी तस्वीर नहीं है। पब्लिक फिगर्स के रूप में, दुनिया में ब्रॉडकास्ट होने वाली हर एक चीज़ पर हमारा कंट्रोल नहीं है।”

आदित्य नारायण ने खुलासा किया कि उदित नारायण को शुरू में अपने कामों पर गुस्सा और प्रतिक्रिया को समझने में संघर्ष करना पड़ा। “पहले तो पिताजी को समझ में नहीं आया कि लोगों को नाराज़गी किस बात की है। वो एक अलग समय और दृष्टिकोण से आते हैं। एक ऐसा दौर था जब फैंस मंच पर कलाकारों पर अपने अंडरगारमेंट्स फेंकते थे। आप अब ऐसा नहीं कर सकते। इसी तरह, वो ऐसे समय से आते हैं जब कोई प्रशंसक आपको प्यार देता है, तो आप उस प्यार को वापस देना गलत नहीं मानते।”

Award Banner

गायक ने अपने पिता को सहमति (Consent) के कॉन्सेप्ट के बारे में बताया और ये भी बताया कि अगर ये उनके जैसे युवा व्यक्ति के साथ होता तो स्थिति अलग होती। “लेकिन अब, शुक्र है कि हम ऐसे समय में जी रहे हैं जब सहमति एक चीज है। उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। अब उम्र के हिसाब से उचित शर्तें भी हैं। शायद मैं करता और कोई 32 साल की लड़की होती, तो इतनी बड़ी बात नहीं होती। वो अब संगीत बिरादरी के एक सम्मानित वरिष्ठ सदस्य हैं और उनके प्रशंसकों की संख्या 6 से 60 के बीच है। इसलिए, यह इस बात पर निर्भर करता है कि ये किसके साथ हो रहा है।”

आदित्य ने आगे कहा, “वो जागरूक नहीं थे, वो उस पीढ़ी से नहीं आता है। वो ऐसे व्यक्ति हैं जो कभी भी अनुचित नहीं होना चाहेगा। उनके लिए मैं हूं, जब उनको समझ नहीं आता है तो मैं समझता हूं। अब, वो जानते हैं कि सहमति नाम की कोई चीज होती है। मैंने उनको एक ही चीज समझाई है कि पब्लिक फिगर आप हैं। कोई आपके प्रति अपने प्यार का इजहार कैसे करता है, ये कभी खबर नहीं बनेगी, आप उस प्यार को कैसे व्यक्त करते हैं ये बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि आप एक रोल मॉडल हैं।” उदित नारायण की किसिंग कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…