बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी पहली पत्नी रंजना ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। रंजना ने दावा किया कि गायक ने अपनी दूसरी पत्नी और भाइयों के साथ मिलकर उनका यूट्रस निकलवा दिया था। हालांकि, उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी।

अब इस विवाद के बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बॉलीवुड सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य, राजेश रोशन, संगीतकार जतिन पंडित के साथ पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो देखने के बाद अब यूजर्स उनकी आलोचना कर रहे है, चलिए जानते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है।

यह भी पढ़ें: हिमांशी खुराना को मिली 10 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Award Banner

जश्न मानते हुए नजर आए सिंगर

सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य के बेटे जय भट्टाचार्य ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर कुछ दिन पहले एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में सभी अभिजीत, उदित और अन्य लोग मिलकर ड्रिंक्स कर रहे हैं और ‘पहला नशा, पहला खुमार’ गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। जहां वह लोग बैठे हैं, वहीं पीछे वाली दीवार पर भगवान की फोटो लगी है और इसी को देखकर यूजर्स भड़क गए हैं।

वीडियो देखने के बाद लोगों ने उस पर कमेंट करना शुरू किया। एक यूजर ने लिखा, “पीछे भगवान का फ्रेम आगे शराब और नॉन-वेज।” दूसरे यूजर ने लिखा, “जगन्नाथ की फोटो के सामने दारू चल रही है, वाह आप लोग हमारे धर्म का कितना सम्मान करते हैं। बहुत अच्छा है कि दूसरे धर्म हमारा सम्मान नहीं करते।” एक यूजर ने लिखा, “गणपति बप्पा सब देख रहे हैं।”

उदित नारायण की पहली पत्नी ने लगाए आरोप

उदित नारायण की पहली पत्नी रंजना ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वह इस समय बिहार में रहती हैं। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, रंजना ने दावा किया कि उनकी शादी उदित से 7 दिसंबर, 1984 को हुई थी। अगले साल अपने संगीत करियर को आगे बढ़ाने के लिए सिंगर मुंबई चले गए और फिर कभी वापस नहीं लौटे।

बाद में रंजना को पता चला कि उदित ने दीपा नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। दीपा जो उदित नारायण की वर्तमान में पत्नी हैं और दोनों का इस शादी से एक बेटा है जो हैं आदित्य नारायण। रंजना ने दावा किया कि जब भी उन्होंने उदित का सामना किया, वह उन्हें गुमराह करने की कोशिश करते रहे। डेक्कन हेराल्ड के अनुसार, 1996 में उनकी मुसीबत और बढ़ गईं, जब कथित तौर पर इलाज के बहाने उदित और उनके भाइयों संजय कुमार झा और ललित नारायण झा ने उनका गर्भाशय निकलवा दिया।

यह भी पढ़ें: मुर्दाघर से शुरू होती कहानी जो खड़े कर देगी रोंगटे, MX Player की इस हॉरर सीरीज ने मचाया खौफ