तमिल एक्टर और TVK पार्टी के चीफ विजय की पत्नी ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है। इन दोनों की शादी 27 साल पहले अगस्त 1999 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे- जेसन संजय और दिव्या शाशा हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में याचिका के हवाले से बताया गया है कि 48 वर्षीय संगीता ने कथित तौर पर 51 साल के विजय पर एक महिला एक्टर के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया। याचिका में दावा किया गया है कि संगीता को 2021 में पता चला कि विजय “एक एक्ट्रेस के साथ गलत रिश्ते में थे।”
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, संगीता ने चेन्नई के पास एक जिला अदालत में तलाक की अर्जी दी है। दोनों ने 10 जुलाई 1998 में यूके में शादी रजिस्टर करवाई थी। इसके बाद दोनों ने चेन्नई में 25 अगस्त 1998 को हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी।
रिपोर्ट में संगीता की अर्जी के हवाले से बताया गया है कि शुरू में दोनों की शादी खुशहाल रही। संगीता घर पर बच्चों की देखभाल करती थीं। याचिका के अनुसार, अप्रैल 2021 में संगीता को पता चला कि विजया का किसी अन्य अभिनेत्री से रिश्ता है। इस वजह से उन्हें दुख और मानसिक तनाव हुआ।
विजय ने वादे के बाद भी नहीं तोड़ा रिश्ता?
एक्सप्रेस की रिपोर्ट में कहा गया है कि विजय ने शुरू में संगीत भरोसा दिलाया था कि रिश्ता खत्म कर देंगे, लेकिन याचिका में आरोप है कि यह रिश्ता जारी रहा। इसमें आगे कहा गया है कि सितंबर 2021 और फरवरी 2022 के बीच और फिर अगस्त 2024 और फरवरी 2025 के बीच, काउंसलिंग और पर्सनल बातचीत के जरिए की गई कोशिशें, आपसी सहमति से समझौता करने में नाकाम रहीं। इसी वजह से अब संगीता ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी है।
श्रीलंका की तमिल हैं संगीता
विजय ने अगस्त 25, 1999 में श्रीलंका की तमिल संगीता से शादी की थी। तब विजय ने तो बड़े तमिल स्टार थे और न ही सियासत में थे। इन दोनों की जिंदगी आम लोगों की नजरों से दूर रही। अन्य फिल्मी परिवारों की तरह संगीता मीडिया और खबरों से दूर रहीं, वे सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम ही दिखाई देती थीं। कुछ समय पहले जब विजय ने सियासी दल का ऐलान किया, तब भी संगीता विजय के साथ नजर नहीं आई थीं, तब भी दोनों के बीच अनबन की खबरों ने सुर्खियां बंटोरीं।
यह भी पढ़ें: विजय और त्रिशा पर विवादित टिप्पणी के लिए तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष ने मांगी माफी
नागेंद्रन ने कहा था, “मुझे उस (विजय) पर दया आती है। उसे अनुभव नहीं है। पहले उसे त्रिशा के घर से बाहर आने दो। उसके परिवार के साथ अच्छे रिश्ते होने चाहिए।” पूरी खबर पढ़ने के लिए यहांं क्लिक करें।
