27 जनवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगी FIR की अभिनेत्री कविता कौशिक
कविता ने साल 2016 में रोहित को डेट करना शुरू किया था और इस दौरान रोहित के अंदर उन्हें एक सच्चा लाइफ पार्टनर दिखाई दिया।

FIR की अभिनेत्री कविता कौशिक जल्दी शादी के बंधन में बंधने वाली है। बताया जा रहा है कि 27 जनवरी को शादी कर सकती हैं। कविता कौशिक ने हाल ही में अपने बेस्ट फ्रेंड रोनित बिस्वास के साथ शादी करने का फैसला किया है। सूत्रों की माने तो दोनों 27 जनवरी को केदारनाथ मंदिर में शादी के बंधन तक बंध जाएंगे। कविता ने साल 2016 में रोहित को डेट करना शुरू किया था और इस दौरान रोहित के अंदर उन्हें एक सच्चा लाइफ पार्टनर दिखाई दिया।
अपनी शादी के कविता ने केदारनाथ जैसे पवित्र जगह को चुना है और उनकी शादी करीबी 15 लोग शामिल होंगे। जब कविता से पूछा गया कि उन्होंने शादी के लिए केदारनाथ को क्यों चुना तो उन्होंने बताया कि उनके पिता और रोहित दोनों ही भगवान शिव के भक्त है इसलिए उन्होंने इस जगह को शादी के लिए चुना।
कविता और रोहित दोनों ही भगवान शिव को मानते हैं इसलिए अपनी शादी के मौके पर वह भगवान शिव का आर्शीवाद चाहते हैं। रोहित बिस्वास की अपनी इवेंट मैनिज्मेनट कंपनी है। रोहित और कविता एक-दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं।
हालांकि नवाब कविता के बॉय-फ्रेंड थे लेकिन पिछले साल ही उनका और नवाब से ब्रेकअप हो गया था। कविता और नवाब दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन कविता के परिवार वाले इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।