बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री (Bageshwar Dham, Acharya Dhirendra Shastri) पिछले काफी समय से सिर्खियों में बने हुए हैं। नागपुर में दरबार लगाने के बाद उनपर अंधिविश्वास फैलाने का आरोप लगा है। इसके बाद कई लोग धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर लगातार लोग बाबा के समर्थन में लिख रहे हैं।
अब जानी मानी न्यूज एंकर चित्रा त्रिपाठी ने भी उनके समर्थन में ट्वीट किया है। जिसपर कॉमेडियन राजीव निगम ने तंज कसा है। उन्होंने चित्रा को बाबा राम रहीम के दरवार में भी जाने की सलाह दी है।
चित्रा त्रिपाठी के ट्वीट पर राजीव निगम का तंज
टीवी एंकर चित्रा त्रिपाठी ने आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह कह रहे हैं कि हमें माता-पिता की पूजा करनी चाहिए। आचार्य के इस वीडियो को चित्रा त्रिपाठी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘सनातन धर्म यही सीखाता है। लाखों लोग इन्हें सुनने के लिये आ रहे हैं तो उसके पीछे इस तरह के अनेक संदेश होंगे। अपने शब्दों से बांधकर रखने की अद्भुत कला है 26 साल के बागेश्वर सरकार के पास।’
चित्रा के इस ट्वीट पर कॉमेडियन राजीव निगम ने रीट्वीट करते हुए लिखा कि ‘इधर का हो गया हो तो अब बाबा राम रहीम के दरबार में भी हाजिरी लगा दो जाकर मैडम। वो भी तो अदभुत कला में पारंगत है, जो ये लोग सिखाये वो सीखकर सनातन को आगे बढ़ाये।’
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
राजीव निगम के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। विकास नाम के यूजर ने लिखा कि ‘बाबा जाने मन की बात।’ एक यूजर ने लिखा कि ‘राम रहीम के यहां भी बहुत जल्द जाएंगे कुछ लोग। बस चुनाव तो होने दो हरियाणा में।’ विजय नाम के यूजर ने लिखा कि ‘मैडम ने लगता है कि पहली बार किसी बाबा को सुना है। सभी बाबा इसी तरह से प्रवचन देते हैं।’
धीरेंद्र शास्त्री को मिली जान से मारने की धमकी
बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस मामले में छतरपुर पुलिस ने एक शिकायत दर्ज की है। मालूम हो कि आचार्य धीरेंद्र शास्त्री महज 27 साल के हैं। उनके छतरपुर समेत कई जगह अनुयायी है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से लेकर मोदी सरकार के मंत्री नितिन गडकरी तक शास्त्री का आशीर्वाद लेते नजर आ चुके हैं।