नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ की चर्चा जोरों पर है। रणबीर कपूर को राम के किरदार और यश को रावण के रूप में देखने के लिए दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ी हुई है। कमाल की बात ये है कि फिल्म में रणबीर कपूर के फैंस और सभी दर्शकों को रणबीर सिर्फ राम के किरदार में नहीं बल्कि भगवान परशुराम के किरदार में भी दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें- भारतीय सिनेमा का नया इतिहास रचने को तैयार ‘रामायण’, 59,000+ स्क्रीन्स पर होगी रिलीज

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि 4000 करोड़ रुपये बनी इस फिल्म में एक एक्टर ऐसा भी है जिसनें 7 रोल प्ले किए हैं। एक ऐसा एक्टर जिसने फिल्मों में भले ही कुछ बड़े किरदार ना निभाए हों लेकिन टीवी की दुनिया में ये एक्टर दमदार और मशहूर विलेन्स में से एक हैं।

‘कहानी घर घर की’, ‘जोधा अकबर’, ‘कुसुम’, ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ जैसे टीवी शोज में काम कर चुके एक्टर चेतन हंसराज को फिल्म ‘रामायण’ में करीब 7 किरदार मिले हैं। हाल ही मे एक्टर ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ इंटरव्यू में फिल्म ‘रामायण’ में मिले इस मौके पर बात करते हुए अपनी खुशी जाहिर की और बताया कि वह फिल्म में लंकापति रावण के नाना के रोल में दिखाई देंगे।

चेतन ने बताया कि ‘उनके यश के साथ काफी सारे सीन हैं, उन्हें राजा माली के अलावा छह और किरदारों में काम करने का मौका मिला है। राजा माली इतिहास में मौजूद एक जरूरी किरदार है और यश के साथ उनके सीन जबरदस्त हैं। स्क्रीन पर उन्हें देखना काफी मजेदार है और ये दोनों किरदार एक दूसरे के साथ स्क्रीन पर काफी अच्छे लगते हैं। मेरे लिए ये बड़ी बात है।’

यह भी पढ़ें- ‘रामायण’ की रिलीज डेट में फिर बदलाव, देश और विदेश के लिए तय की गई अलग-अलग तारीख

फिल्म में इस राजा माली के रोल के अलावा भी चेतन के 6 किरदार और भी हैं लेकिन एक्टर ने इस बातचीत के दौरान इन किरदारों को गुप्त ही रखा। फिल्म के लिए एक्साइटमेंट को बरकरार रखते हुए चेतन ने अपने बाकी किरदारों पर चुप्पी साधी रखी।

अपने बाकी किरदारों पर बात करते हुए चेतन कहते हैं कि ‘मेरा काम पूरा होने के बाद, मुझे छह मोशन-कैप्चर किरदारों का ऑफर किया गया, जिनमें से एक किरदार रावण के भाई और एक राक्षस का भी था।’ अब चेतन ने तो नहीं बताया कि उनके बाकी और कौन से किरदार फिल्म में देखने मिलेंगे लेकिन एक्टर उन सातों किरदारों को पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।