हॉरर थ्रिलर फिल्म तुम्बाड को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली। इतना ही नहीं, फैंस इसके दूसरे पार्ट का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तुम्बाड 2 के मेकर्स ने होली से पहले फैंस की एक्साइटमेंट को डबल करने का काम किया है। दरअसल, मूवी के सीक्वल में सस्पेंस और डर का डोज और ज्यादा देखने को मिलेगा। इस बात का अंदाजा फिल्म में एक मशहूर बॉलीवुड एक्टर की एंट्री ले लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि उनके किरदार से जुड़ी क्या अहम डिटेल्स सामने आ चुकी हैं।

बी टाउन के मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अब तुम्बाड 2 में नजर आएंगे, और इस बात की आधिकारिक घोषणा भी की जा चुकी है। इससे साफ समझ में आ रहा है कि मेकर्स इस यूनिवर्स को गहरा और ज्यादा दमदार बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। इंस्टाग्राम पर तुम्बाड 2 के मेकर्स ने नवाजुद्दीन का फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हमें इस बात की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी तुम्बाड के सीक्वल में नजर आने वाले अभिनेता हैं।’

तुम्बाड 2 में पक्की हुई नवाजुद्दीन की एंट्री

तुम्बाड 2 को लेकर पहले ही चर्चा थी कि मेकर्स खलनायक की भूमिका के लिए अक्षय खन्ना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी में से किसी एक का चयन किया जाता है। अब फाइनल हो गया है कि नवाजुद्दीन विलेन के किरदार में नजर आने वाले एक्टर हैं। सोशल मीडिया पर मेकर्स की ओर से शेयर की गई, उनकी एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू में नवाजुद्दीन ने भी तुम्बाड 2 के बारे में बात की है।

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 ट्रेलर कल रिलीज़ होगा: रणवीर सिंह की फिल्म अमेरिका में ‘टॉक्सिक’ से आगे, 4 घंटे का होगा सीक्वल

तुम्बाड के बारे में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आईएनएस को दिए इंटरव्यू में बताया कि यह उनकी पसंदीदा फिल्म रही है। खासतौर पर उन्हें इसकी रचनात्मक शैली और प्रभावशाली कहानी काफी पसंद आई। उन्होंने आगे कहा, जब निर्माता-अभिनेता सोहम शाह ने उन्हें तुम्बाड का कॉन्सेप्ट सुनाया, तो वो कहानी सुनने के बाद तुरंत इंप्रेस हो गए। साथ ही, इस प्रोजेक्ट पर काम करने का फैसला भी ले लिया।