TRP Report: टेलीविजन की दुनिया में हर हफ्ते टीआरपी की रेस में नए उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। दर्शकों का प्यार किस शो को मिल रहा है और कौन सा सीरियल अपनी पकड़ खो रहा है, इसका अंदाजा टीआरपी रेटिंग से लगाया जा सकता है। इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है और इसमें Zee TV के सीरियल्स का दबदबा देखने को मिला है।

चैनल का शो ‘गंगा माई की बेटियां’ इस बार भी नंबर 1 पर बना हुआ है। शो ने 1.9 की रेटिंग के साथ पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, ‘वसुधा’ और ‘तुम से तुम तक’ भी टॉप 3 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।

टॉप 5 में Zee TV के तीन सीरियल

इस हफ्ते की टॉप 5 टीआरपी लिस्ट में Zee TV के तीन शोज ने जगह बनाई है। ‘गंगा माई की बेटियां’ 1.9 की रेटिंग के साथ पहले नंबर पर है। वहीं, ‘वसुधा’ 1.8 की रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर है। ‘तुम से तुम तक’ को 1.7 की रेटिंग मिली है और यह तीसरे नंबर पर है।

वहीं, कलर्स टीवी का पॉपुलर शो ‘नागिन 7’ 1.6 की रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर है। स्टार प्लस का ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ 1.5 की रेटिंग के साथ पांचवें नंबर पर है।

कलर्स टीवी के शोज का कैसा रहा हाल?

कलर्स टीवी की बात करें तो ‘नागिन 7’ 1.6 की रेटिंग के साथ चैनल का सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाला शो रहा। इसके अलावा ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ को 1.5 की रेटिंग मिली है। ‘डॉ. आरंभि’ और ‘बरेली के बच्चन’ को 1.1-1.1 की रेटिंग हासिल हुई। ‘मंगल लक्ष्मी’ और ‘महादेव एंड सन्स’ को 1.0 की रेटिंग मिली।

वहीं, ‘मन्नत’ और ‘सेहर होने को है’ को 0.9 की रेटिंग मिली। ‘तू जूलियट जट्ट दी’ को 0.8 और ‘दो दुनिया एक दिल’ को 0.7 की रेटिंग हासिल हुई।

यह भी पढ़ें: फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा पर उठे सवाल, AICWA ने पीएम मोदी से की हस्तक्षेप की मांग

स्टार प्लस पर ‘अनुपमा’ और ‘क्योंकि 2’ की बराबरी

स्टार प्लस के सीरियल्स की टीआरपी पर नजर डालें तो ‘अनुपमा’ को 1.5 की रेटिंग मिली है। इतनी ही रेटिंग ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को भी मिली। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘उड़ने की आशा सपनों का सफर’ को 1.3-1.3 की रेटिंग मिली।

‘क्योंकि रिश्तों के भी रूप…’ को 1.2 की रेटिंग हासिल हुई। ‘उड़ने की आशा’ को 1.1 और ‘ओ हमनवा तुम देना साथ मेरा’ को 1.0 की रेटिंग मिली। वहीं, ‘सैराब’ को 0.8 और ‘मिस्टर एंड मिसेज परशुराम’ को महज 0.5 की रेटिंग मिली।

यह भी पढ़ें: ‘गाने के नाम पर सिर्फ होंठ नहीं हिलाऊंगा’, दलेर मेहंदी के मामले में अभिजीत भट्टाचार्य ने कसा तंज

Zee TV और SAB TV के शोज का प्रदर्शन

Zee TV पर ‘गंगा माई की बेटियां’ के अलावा ‘वसुधा’ और ‘तुम से तुम तक’ ने भी शानदार प्रदर्शन किया। ‘जगद्धात्री’ को 1.4, ‘लक्ष्मी निवास’ को 1.2 और ‘जाने अनजाने हम मिले’ को 0.8 की रेटिंग मिली। ‘तू ही रे दिल में’ को 0.7 और ‘सरू’ को 0.5 की रेटिंग मिली।

SAB TV की बात करें तो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 1.4 की रेटिंग के साथ चैनल का सबसे आगे रहने वाला शो रहा। ‘हस्तिनापुर के वीर’ को 0.9, ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ को 0.8 और ‘हुई गुम यादें’ को 0.6 की रेटिंग मिली।

Sony TV के शोज की टीआरपी रही कम

Sony TV के सीरियल्स और रियलिटी शोज इस हफ्ते टीआरपी की रेस में पीछे नजर आए। ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ को 0.6 की रेटिंग मिली। वहीं, ‘इंडियन आइडल’ को 0.4 और ‘तुम हो ना – घर की सुपरस्टार’ को 0.3 की रेटिंग हासिल हुई। ‘मेरे साईं’ को इस हफ्ते महज 0.2 की रेटिंग मिली।

कुल मिलाकर इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में Zee TV ने शानदार प्रदर्शन किया है। टॉप 3 में चैनल के तीन सीरियल्स का होना इसकी मजबूत पकड़ को दिखाता है।