तमिलनाडु के सीएम बन चुके एक्टर जोसेफ विजय की बतौर अभिनेता आखिरी फिल्म जन नायकन 23 जुलाई को सिनेमाघरों मे रिलीज हुई,जिसे दर्शकों की तरफ से मिला जुला रिस्पांस मिल रहा है। वहीं विजय की को-स्टार रहीं एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने भी अपनी मां के साथ इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग अटेंड की।

यहां तृषा की मां ने फिल्म और विजय के बारे में बात की। उमा कृष्णन ने फिल्म जन नायकन का जो रिव्यू दिया, उसने सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

यह भी पढ़ें- विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ से कटे सारे सीन, फूट-फूटकर रो पड़ीं एक्ट्रेस आनंदी अजय, बोलीं- बदकिस्मत महसूस कर रही हूं

तृषा की मां का विजय की आखिरी फिल्म पर रिएक्शन

एएनआई से बातचीत के दौरान तृषा की मां ने कहा कि ‘उन्होंने विजय की फिल्म को काफी इंजॉय किया, मुझे दुख है कि ये उनकी आखिरी फिल्म है। हम उन्हें काफी मिस करेंगे।’ साउथ सिनेमा में विजय और तृषा ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। दर्शकों को दोनों की जोड़ी काफी पसंद है और उन्हें पर्दे पर उनकी शानदार कैमिस्ट्री के लिए जाना जाता है।

सीएम विजय और तृषा की रिलेशनशिप खबरें

फिल्मों के अलावा विजय और तृषा कृष्णन अपनी कथित डेटिंग की खबरों को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों की हालिया साथ में हुई सार्वजनिक मौजूदगी और तृषा की ओर से विजय के जन्मदिन पर शेयर की गई पोस्ट ने फैंस के बीच चल रही अटकलों को और हवा दे दी है। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस को विजय के चुनाव जीतने के बाद उनके शपथ ग्रहण समारोह में भी देखा गया था।

यह भी पढ़ें- Jana Nayagan Box Office Collection Day 1: ‘लियो’ और ‘जेलर’ से पीछे रह गई विजय की ‘जन नायकन’, 48.27 करोड़ के साथ की ओपनिंग

फिल्म ‘जन नायकन’

उसके बाद कई मौकों पर दोनों की मौजूदगी ने फैंस की चर्चा को और ज्यादा बढ़ाया है। फिल्म जन नायकन की बात करें तो, एच. विनोद के निर्देशन में बनी ‘जन नायकन’ में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममता बैजू, प्रियामणि, गौतम वासुदेव मेनन और प्रकाश राज अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

के. वेंकटा नारायण की केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी परेशानियों के कारण छह महीने से ज्यादा की देरी के बाद 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।