Toxic Trailer: फुल ऑफ एक्शन, सस्पेंस और ह्यूमन इमोशन से भरपूर होगी फिल्म ‘टॉक्सिक‘, इस बात का अंदाजा इसके ट्रेलर से लगाया जा सकता है। 8 अगस्त 2026 शाम 7:01 पर फिल्म ‘टॉक्सिक’ का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज किया गया। ये फिल्म सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। ‘रामायण’ में ‘रावण’ से पहले यश को फिल्म ‘टॉक्सिक’ में ‘राया’ के किरदार में देखा जाएगा।

कैसा है ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर

ट्रेलर में यश एक बिल्कुल अलग और डार्क अवतार में नजर आ रहे हैं। इससे पहले फिल्म के टीजर से इस बात अंदाजा तो हो गया था कि फिल्म में एक्शन भरपूर होने वाला है लेकिन अब ट्रेलर देखकर लग रहा है कि वो तो कुछ भी नहीं था। उनका लुक, स्वैग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस खास तौर पर ध्यान खींचती है।

यह भी पढ़ें- Toxic Teaser: ‘लेडीज एंड लेडीज’ टीजर में कियारा, हुमा समेत इस एक्ट्रेसेस की एंट्री, बच्चों को दूर रखने की दी गई चेतावनी

‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर में एक्शन के साथ-साथ सस्पेंस और रहस्य की झलक भी देखने को मिलती है। फिल्म की दुनिया काफी डार्क और इंटेंस दिखाई गई है, जिससे इसकी कहानी को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है। ट्रेलर में यश के किरदार के कई शेड्स नजर आते हैं, जो फिल्म की कहानी को और दिलचस्प बनाते हैं।

ट्रेलर देख फिल्म के लिए एक्साइटमेंट हुई तेज

फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। यश के अलावा फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया गया है और इसके एक्शन सीक्वेंस से लेकर विजुअल्स तक पर खास ध्यान दिया गया है।

ट्रेलर से फिल्म की कहानी का अंदाजा लगाए तो इसमें वो सब कुछ हैं जो एक कहानी को दमदार बनाता है। एक इंटेंस लव स्टोरी, बदले की आग, दमदार एक्शन, इस फिल्म में सब कुछ एड किया गया है। राया के किरदार में यश दमदार लग रहे हैं।

फिल्म में हद से ज्यादा बोल्ड सीन

बस एक चीज जो शायद इसमें थोड़ी निराशा देते हैं वो है इसके जरूरत से ज्यादा बोल्ड सीन्स। यश के फिल्म की हसीनाओं के साथ बोल्ड सीन इसमें कहानी को कंफ्यूज करते है, क्योंकि कहीं वह तारा के साथ रोमांस कर रहे हैं तो कहीं कियारा के साथ। खैर पूरी कहानी के लिए फिल्म का इंतजार करने पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- कौन थे स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा? ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में फिर जिंदा हुई कारगिल के इस वीर की कहानी

ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब दर्शकों की नजर फिल्म की रिलीज और यश के इस नए अवतार पर टिकी है।

फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर इवेंट

फिल्म का ट्रेलर इवेंट बैंगलोर में हुआ जहां फिल्म की पूरी स्टारकास्ट पहुंची। फिल्म की फीमेल्स कियारा अडवानी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत ने इस इवेंट में फिल्म से जुड़े अपने एक्सपीरियंस को साझा किया। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त से सिनेमाघरों में रिलीज होगी।