सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ का शानदार टीजर सामने आ चुका है। इस बार मेकर्स ने फिल्म के सभी फीमेल किरदारों से पर्दा उठा दिया है। 1 मिनट 41 सेकेंड का ये टीजर एक धमाकेदार फीमेल सेंट्रिक टीजर है। इससे पहले फिल्म का पहला टीजर सामने आया था जिसमें सिर्फ एक्टर यश के किरदार को रिवील किया गया था। जिसके बाद लगातार फैंस का पूछना था कि ‘फिल्म की लेडीज कहां हैं’। अब मेकर्स ने इस टीजर से फिल्म में मौजूद नयनतारा, तारा सुतारिया, कियारा अडवानी, रुक्मिनी और हुमा कुरैशी की पहली झलक दिखा दी है।
‘टॉक्सिक’ का दूसरा टीजर : ‘लेडीज एंड लेडीज’
केवीएन प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ का इंतजार काफी लंबे समय से हो रहा है। ये फिल्म ‘केजीएफ’ के बाद यश की सबसे बड़ी फिल्म बताई जा रही है। ‘लेडीज एंड लेडीज’ टीजर में फिल्म की सभी हीरोइन्स की पहली झलक देखने मिली। इससे पहले करीब 2 मिनट 51 सेकेंड के टीजर में सिर्फ यश के पहली झलक देखने मिली थी।
टीजर की शुरूआत जोर से सायरन बजने के साथ होती है, जिसमें सख्ती से बच्चों को इस फिल्म से दूर रखने की सलाह दी जाती है। ये चेतावनी साफ बताती है कि फिल्म का कंटेंट काफी डार्क और इंटेंस होने वाला है। नयनतारा, कियारा अडवानी, तारा सुतारिया, रुक्मिनी वसंत और हुमा कुरैशी इस टीजर में शानदार लुक्स सामने आ चुके हैं।
उनके अलावा टीजर में यश कई सारी लड़कियों के साथ एक्शन सीन करते दिखाई देते है। इसमें उनका एक डायलॉग भी सुनने मिलता है। जब वो लड़कियों से फाइट करने के लिए उन्हें बुलाते हैं और कहते है- ‘लेडीज एंड लेडीज, एक-एक करके आओगे या एक साथ आओगे’। फिर शुरू होता है दमदार एक्शन, जिसमें अकेले यश और काफी सारी लड़कियों से लड़ते दिखाई देते हैं।
यह भी पढ़ें- ‘निकाल दो मैं बदलने वाला नहीं…’, Lock Upp में फराह खान ने समझाया तो राम कपूर ने किया बुरा बर्ताव
‘टॉक्सिक’ की कहानी अभी भी एक रहस्य
कमाल बात है कि फिल्म ‘टॉक्सिक’ के अब तक दो टीजर सामने आ चुके हैं लेकिन फिल्म की कहानी अभी भी एक सस्पेंस बनी हुई है। कहानी के बारे में अभी भी कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। टीजर में यश अपने रफ और दमदार अंदाज में छा जाते हैं। शानदार सिनेमैटोग्राफी, हाई-ऑक्टेन एक्शन, स्टाइलिश विजुअल्स और दमदार बैकग्राउंड स्कोर टीजर को और भी प्रभावशाली बना देते हैं। हालांकि मेकर्स ने कहानी की ज्यादा झलक नहीं दिखाई है, लेकिन सस्पेंस बरकरार रखते हुए उन्होंने दर्शकों की एक्साइटमेंट जरूर बढ़ा दी है।
फिल्म ‘टॉक्सिक’
फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही है। यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे एक बहुत बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी है। ये फिल्म एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें यश के अलावा कियारा अडवानी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिनी वसंत भी मुख्स भूमिका में दिखाई देंगे।
फिल्म की रिलीज डेट बार बार बदलता देख फैंस परेशान थे कि आखिर ये फिल्म कब सिनेमाघरों में देखने मिलेगी। पहले फिल्म ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च में रिलीज होने वाली थी लेकिन ‘धुरंधर 2’ से मुकाबला होता देख मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा कर 19 अप्रैल कर दिया गया। उनके बाद 4 जून तारीख सामने आई और फाइनली फिलनली मेकर्स ने साफ कर दिया था कि ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त से सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
