साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। बैंगलोर में फिल्म के ट्रेलर रिलीज का एक ग्रैंड इवेंट हुआ, जहां फिल्म की पूरी स्टारकास्ट पहुंची। इस दौरान यश ने कियारा आडवाणी को फिल्म के गाने तबाही के लिए मिली ट्रोलिंग पर अपना रिएक्शन दिया।
‘तबाही’ गाने का ऑफिशियल वीडियो जी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इस गाने में कियारा आडवाणी और यश काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आए। दोनों ने गाने में काफी बोल्ड सीन्स दिए थे। इस गाने के बोल राज शेखर ने लिखे है और आवाज सिंगर विशाल मिश्रा ने दी है।
यह भी पढ़ें- Toxic Trailer: यश का डार्क अवतार देख दंग रह जाएंगे, ट्रेलर में भरपूर एक्शन और सस्पेंस बरकरार
यश ने किया कियारा का बचाव
अब फिल्म के गाने ‘तबाही’ में कियारा आडवाणी के परफॉर्मेंस पर हुई ट्रोलिंग को लेकर यश उनके समर्थन में उतरे हैं और उन्होंने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया। ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने कियारा की डेडिकेशन की तारीफ करते हुए कहा कि “उन्हें लोगों की बातों की परवाह नहीं करनी चाहिए और जो सही लगे, वही करना चाहिए।”
तबाही गाने पर फैंस के रिएक्शन
यश के साथ बोल्ड सीन देने के लिए कियारा को इस गाने के लिए काफी ट्रोल किया गया था। गाने पर कियारा को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं, एक यूजर ने इस गाने के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा था- ‘आरआईपी सेंसर बोर्ड’। दूसरे यूजर का कहना था- ‘सिद्धार्थ ये फिल्म नहीं देखेंगे’।
यश ने क्यों मांगी सब एक्टर्स से माफी
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर यश ने फिल्म में काम करने वाले हर एक्टर का धन्यवाद किया। यश ने कहा कि “मैं ‘टॉक्सिक’ के हर कलाकार से वादा करता हूं कि इस फिल्म के बाद उन्हें एक अलग नजरिए से देखा जाएगा। मैं माफी मांगना चाहता हूं कि हमने आप सभी को बहुत ज्यादा मेहनत करने के लिए मजबूर किया।”
कैसा है फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर
फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर काफी प्रॉमिसिंग लग रहा है। ये काफी डार्क, रोमांटिक, रिवेंज की कहानी समझ आती है। करीब 4 मिनट 38 सेकेंड के इस ट्रेलर में हर एक्टर को एक शानदार अंदाज में देखा गया। फिल्म में यश का डबल रोल भी देखा गया। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश को यश के ही सामने लड़ते देखा जाएगा। राया और रूमी के रोल में यश नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ‘सतलुज’ के नुकसान की भरपाई के लिए गुरुद्वारों ने उठाया बड़ा कदम, निर्देशक हनी त्रेहान का दावा
यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। बड़े बजट में बनी इस फिल्म के एक्शन सीक्वेंस और विजुअल्स पर खास फोकस किया गया है।
ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ‘टॉक्सिक’ में एक इंटेंस लव स्टोरी से लेकर बदले की कहानी और जबरदस्त एक्शन तक, मनोरंजन का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
