साउश सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का पहला गाना रिलीज हो चुका है, जिसका नाम है तबाही और बेशक ये गाना इंटरनेट पर तबाही मचा रहा है। फिल्म ‘टॉक्सिक’ लंबे समय से चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म के अब तक दो टीजर सामने आ चुके हैं लेकिन फिल्म की कहानी के बारे में अभी तक कोई अंदाजा नही है। अब फिल्म के पहले गाना दर्शकों के सामने आ चुका है। दर्शकों को गाने में मौजूद यश और कियारा की शानदार कैमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। वहीं काफी लोग दोनों एक्टर्स को ट्रोल भी कर रहे हैं, जिसकी वजह है उस गाने में दिखाई गई दोनों की कैमिस्ट्री।
यह भी पढ़ें- ‘लिफाफे में मिलती थी फीस, जैसे भिक्षा’, ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने पुराने दिन याद करते हुए किया चौंका देने वाला खुलासा
फिल्म टॉक्सिक का पहला गाना तबाही
‘तबाही’ गाने को ऑफिशियल वीडियो जी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। इस गाने में कियारा अडवानी और यश काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आए। इस गाने के बोल राज शेखर ने लिखे है और आवाज सिंगर विशाल मिश्रा ने दी है। सिर्फ 4 घंटों में इस गाने के हिंदी वर्जन पर लगभग 2 मिलियन व्यूज आ चुके हैं और साथ ही ये गाना 20वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को हिंदी के अलावा तेलुगु, कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया गया है। इस फिल्म को लेकर जिस तरह का बज है, उसके मुताबिक इस गाने पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने मिल रही हैं।
यश और कियारा की कैमिस्ट्री
इस गाने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कियारा फिल्म में यश का लव एंगल प्ले कर रही हैं। गाने में एक डायलॉग भी है जिसमें तारा सुतारिया यश से कहती हैं कि ‘तुम जैसे खुदगर्ज इंसान को भी किसी से प्यार हो सकता है क्या।’ इसके जवाब में यश कहते हैं, ‘कभी नही’। जबकि इस गाने में यश कियारा पर प्यार लुटाते दिखते है और साथ में दोनों ने काफी बोल्ड सीन भी दिए हैं। गाने में कियारा और यश के साथ काफी सेंसेशनल सीन्स को फिल्माया गया है।
तबाही पर फैंस का रिएक्शन
एक तरफ दर्शकों को ये गाना पसंद आ रहा है, दोनों ही एक्टर्स की कैमिस्ट्री अच्छी लग रही है, तो वहीं दूसरी तरफ कई फैंस कियारा और यश को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने इस गाने के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘आरआईपी सेंसर बोर्ड’। दूसरे यूजर का कहना था- ‘सिद्धार्थ ये फिल्म नहीं देखेंगे’। कुछ लोगों ने तारीफ करते हुए कहा कि वो फिल्म का पहला शो देखेंगे सिर्फ इस जोड़ी को साथ देखने के लिए। इससे ये तो साफ है कि भले ही फिल्म और गाने को मिले जुले रिएक्शन मिल रहे हो, लेकिन दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट काफी बढ़ चुकी है।
यह भी पढ़ें- ‘गालियों का सहारा क्यों लेते हैं’, शेखर सुमन ने समय रैना को दी सलाह, कपिल शर्मा को लेकर कही ये बात
यश का पुराना इंटरव्यू
बता दें कि यश को ट्रोल करने की एक वजह उनका पुराना बयान भी है जिसमें एक्टर का कहना था कि वो ऐसा कोई सीन शूट नहीं करेंगे जिसे वह अपने परिवार के साथ ना देख पाएं। फिल्म ‘टॉक्सिक’ में यश को अब तक टीजर और इस गाने में देखा गया है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में बोल्ड सीन्स की भरमार देखने मिल सकती है।
फिल्म में उनके अलावा नयनतारा, कियारा अडवानी, हुमा कुरैशी, रुक्मिनी वसंत और तारा सुतारिया भी मौजूद हैं। फिल्म ‘टॉक्सिक’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और ये फिल्म 26 अगस्त को पैन इंडिया रिलीज की जाएगी।
