सिनेमा लवर्स को मार्च महीन में दो बड़ी फिल्मों का बेसब्री के इंतजार है। पहली धुरंधर 2 और दुसरी टॉक्सिक। खैर, अब यश के फैंस को बड़ा झटका लगा है। 19 मार्च को पहले इन दोनों मूवीज को एक साथ सिनेमाघरों में उतारने की योजना थी, लेकिन अब ऐसा होता नजर नहीं आएगा। टॉक्सिक के मेकर्स ने खुद अनाउंसमेंट की है कि अब यश की टॉक्सिक को पुरानी रिलीज डेट पर सिनेमाघरों में नहीं उतारा जाएगा। आइए इसके पीछे की वजह और लोगों के रिएक्शन पर बात कर लेते हैं।

यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है। अमेरिका और इजरायल के ईरान पर किए गए हमले के बीच मिडिल ईस्ट में जंग जैसे हालात बन गए हैं। ऐसे में टॉक्सिक के मेकर्स ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

अब कब रिलीज होगी टॉक्सिक फिल्म

रॉकिंग स्टार यश अक्सर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के साथ उनकी टॉक्सिक का क्लैश बॉक्स ऑफिस पर होने वाला था। खैर, अब मेकर्स ने रिलीज डेट में बदलाव करने का फैसला ले लिया है। टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स को पहले 19 मार्च के दिन रिलीज किया जाना था। खैर, मौजूदा हालात के कारण इस फिल्म की रिलीज डेट को जून महीने तक टाल दिया गया है। इतना ही नहीं, मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है।

यह भी पढ़ें: Bollywood Celebs Holi 2026: होली के रंगों में डूबा बॉलीवुड, इन सितारों ने धूम-धाम से मनाया त्योहार

मेकर्स की ओर से शेयर किए आधिकारिक नोट और स्टेटमेंट के आधार पर टॉक्सिक फिल्म को अब 4 जून 2026 के दिन सिनेमाघरों में उतारा जाएगा। संभावना है कि अब धुरंधर 2 को बॉक्स ऑफिस पर पहले से बड़ी ओपनिंग मिल सकती है, क्योंकि टक्कर देने के लिए रिलीज डे पर अब टॉक्सिक का सामना फिल्म को नहीं करना पड़ेगा। जब दो बड़ी फिल्में आमने-सामने होती हैं, तो इससे दर्शक बट जाते हैं, और दोनों फिल्मों की कमाई पर असर देखने को मिलता है।