Toxic Advance Booking: साउथ सुपरस्टार यश की आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है लेकिन उससे पहले ही फिल्म ने करोड़ो की कमाई कर ली है। फिल्म के एडवांस बुकिंग के आंकड़े हैरान कर देने वाले हैं। फिल्म ने रिलीज से पहले ही करीब 27 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म शुक्रवार के बजाय बुधवार को रिलीज होगी, इसके कारण भी फिल्म को कलेक्शन का अच्छा मौका मिल गया है। चलिए बताते हैं फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने भारत में कितना एडवांस कलेक्शन किया।
यह भी पढ़ें- ‘टॉक्सिक’ इवेंट में हुआ बड़ा हादसा, लाउडस्पीकर स्टैंड गिरने के बाद चार लोग हुए घायल, यश ने बीच में रोका शो
रिलीज से पहले ‘टॉक्सिक’ ने कमाए 27 करोड़
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर आंधी ला दी है। फिल्म ‘टॉक्सिक’ की भारत में एडवांस बुकिंग 21 अगस्त से शुरू हुई थी और सिर्फ 2 दिन में यश की फिल्म ने भारत में 18.99 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और इसी के साथ पूरी ब्लॉक्ड सीट्स की कमाई 27.55 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
‘टॉक्सिक’ की पूरे भारत में कितनी टिकटें बिकीं
ट्रेड ट्रैकर वैबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ‘टॉक्सिक’ की कन्नड़ भाषा में 1584 शोज के साथ 222578 टिकट बिकीं, हिंदी भाषा में 10217 शोज के साथ 314 टिकटों की बिक्री हुई, इसके अलावा तेलुगु भाषा में 93 शोज के साथ 2799 टिकटें बिकीं, तमिल में 349 शोज के साथ 8681 टिकटें बिकीं और मलयालम भाषा में 263 शोज के साथ 5274 टिकटों की बिक्री हुई। इन सभी को मिलाकर सिर्फ भारत में फिल्म ने 18.99 करोड़ रुपये कमाए हैं।
6 भाषा में रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’
‘टॉक्सिक’ फिल्म को (हिंदी, अंग्रेजी, कन्नड़, मलयालम, तेलुगु, तमिल) 6 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट साफ देखी जा सकती है। आंध्र प्रदेश में फिल्म के लिए 100 प्रतिशत ऑक्सूपेंसी देखी गई, बिहार में 24 प्रतिशत, कर्नाटक में 43 प्रतिशत, उड़ीसा में 31 प्रतिशत, मुंबई में 12 प्रतिशत, पुणे में 25 प्रतिशत ऑक्सूपेंसी देखी गई।
यह भी पढ़ें- स्पिरिट कंट्रोवर्सी: वांगा ब्रदर्स के दावों पर दीपिका पादुकोण का रिएक्शन, पुरुषवादी मानसिकता पर पोस्ट वायरल
‘टॉक्सिक’ को मिला A सर्टिफिकेट
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने पिछले हफ्ते फिल्म ‘टॉक्सिक’ को क्लीन चिट दी थी और उस सर्टिफिकेट के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने मेकर्स से सिर्फ कन्नड़ भाषा के दो शब्दों को म्यूट करने और रिप्लेस करने की मांग की है और वहीं बदलाव अंग्रेजी भाषा में भी करने को कहा है।
अलावा फिल्म पर एक भी कट नहीं लगाया गया और फिल्म को A सर्टिफिकेट के साथ मंजूरी मिली। फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
