ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हॉरर फिल्मों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। घर बैठकर मनोरंजन करने के शौकीन लोग खौफ का माहौल दिखाने वाली मूवीज को देखना ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आप इस जॉनर की फिल्मों की तलाश में लगे हुए हैं, तो यहां आपके लिए 5 शानदार पिक्चर की लिस्ट शेयर कर रहे हैं, जो ओटीटी की पसंदीदा फिल्मों की लिस्ट में सबसे ऊपर है।

शैतान

अजय देवगन हर किरदार की भूमिका बखूबी निभाने के लिए जाने जाते हैं। विकास बहल की निर्देशित शैतान फिल्म में अजय के काम को सराहा गया, और खास बात है कि फिल्म की कहानी दमदार है, और इसमें डर का पूरा माहौल देखने को मिलता है। मूवी को और ज्यादा असरदार बनाने का काम अजय देवगन, आर. माधवन, ज्योतिका और जानकी बोडिवाला की मौजूदगी करती है। फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आप देख सकते हैं।

काजोल की ‘मां’ फिल्म

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। इस माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म की कहानी को खूब सराहा गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस फिल्म को आपको भूलकर भी मिस नहीं करना चाहिए। बताते चले कि लोग इस मूवी को अक्सर बार-बार देखना भी पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें: The Kerala Story 2 Goes Beyond Teaser: ‘भारत की 8.5 करोड़ हिंदू अविवाहित लड़कियां टारगेट’, झकझोर देगा ‘द केरला स्टोरी 2’ का टीजर

घोस्ट स्टोरीज

नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल हॉरर फिल्म घोस्ट स्टोरीज को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म की कहानी हर एक अलग पहलू को छूती है। अगर आप शॉर्ट और इंटेंस हॉरर को पसंद करते हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मूवी साबित हो सकती है।