बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ता पिछले लंबे समय से नाजुक मोड़ से गुजर रहा है। उनकी शादी में लगातार खटपट की खबरें सामने आ रही हैं। यहां तक कि सुनीता ने शक जताया था कि अभिनेता का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। वहीं, गोविंदा ने एएनआई से बात करते हुए इन सभी दावों को खारिज किया था। अब उनकी बेटी टीना आहूजा ने अपने माता-पिता की तलाक की अफवाहों पर रिएक्ट किया है।
क्या बोलीं टीना आहूजा
दरअसल, सुनीता आहूजा का लेटेस्ट व्लॉग हाल ही में बेटी टीना ने हैंडल किया। उन्होंने विमेंस डे पर अपनी मां को सरप्राइज दिया और एक सॉलिटेयर रिंग भी गिफ्ट की। टीना ने कहा, “हम औरतें दूसरों के लिए बहुत कुछ करती हैं और हम अपने बारे में नहीं सोचतीं। इसलिए, मैंने अपनी वुमन के लिए कुछ स्पेशल करने का सोचा।”
यह भी पढ़ें: किराए के फ्लैट से आलीशान बंगले तक, ‘शार्क टैंक इंडिया’ की जज गजल अलघ ने दिखाई अपने घर के अंदर की झलक
इसके बाद फिर स्क्रीन पर गोविंदा और सुनीता के डिवोर्स की एक रिपोर्ट फ्लैश हुई। ऐसे में टीना ने इन अफवाहों के बारे में बात की और कहा, “पिछले दो साल अच्छे नहीं रहे हैं। बहुत उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं।” फिर टीना व्लॉग में अपनी मां के लिए फूल और एक कार्ड लेती हुई दिखीं। टीना आहूजा ने यह भी बताया कि कैसे वह अब सब्जियां और घर का दूसरा जरूरी सामान खरीदना सीख रही हैं, क्योंकि वह एक अलग शहर में रह रही हैं।
इसे लेकर उन्होंने कहा, “मुझे इसके लिए ट्रोल किया जा सकता है। मैंने हाल ही में गोभी, आलू जैसी सब्जियां खरीदना सीखना शुरू किया है।” फिर टीना सारे गिफ्ट्स लेकर सुनीता के पास गईं। अपनी बेटी से बात करते हुए सुनीता ने कहा, “सब कुछ एक लिमिट में करना चाहिए। मैंने अपने सारे काम कर दिए हैं लेकिन अब मैंने अपने लिए जीना शुरू कर दिया है और मैं इससे ज्यादा डिजर्व करती हूं।” सुनीता ने अपने बच्चों की खुशहाली का भी इशारा किया और कहा, “यश और तुम दोनों बड़े हो गए हो। सब मालदार पार्टी होने वाले हैं।” इसके जवाब में टीना ने कहा, “टच वुड।”
यह भी पढ़ें: ईद पर बॉलीवुड को नुकसान: UAE-GCC में 6 साल बाद नहीं रिलीज होगी कोई फिल्म
6 साल बाद यह होने वाला है, जब UAE-GCC रीजन में ईद के मौके पर कोई बॉलीवुड मूवी नहीं हो सकती। इससे इंडस्ट्री को नुकसान भी हो सकता है। पूरी खबर यहां पढ़ें।
