Mr Faisu को TikTok ने निकाला तो अब You Tube पर बनाएंगे फैंस, ये है नया प्रोजेक्ट
Mr Faisu Video: TikTok स्टार मिस्टर फैजू जल्द ही एक नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस बात का खुलासा खुद मिस्टर फैजू ने सोशल मीडिया पर लाइव कर किया है।

Mr Faisu TikTok: TikTok स्टार मिस्टर फैजू (Mr. Faisu) अपने वीडियोज के चलते सोशल मीडिया पर पॉपुलैरिटी हासिल कर चुके हैं। आलम यह है कि Mr. Faisu को इंस्टाग्राम पर 70 लाख लोग फॉलो करते हैं। TikTok के चलते पहचान में आए मिस्टर फैजू नया काम शुरू करने जा रहे हैं। TikTok स्टार मिस्टर फैजू का विवादित वीडियो के चलते अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। जिसके बाद अब मिस्टर फैजू You Tube पर अपना नया चैनल खोलने जा रहे हैं।
मिस्टर फैजू ने Qyuki हेड समीर बंगारा संग लाइव कर फैन्स को अपने यू-ट्यूब चैनल की जानकारी दी। मिस्टर फैजू ने समीर का परिचय अपनी कंपनी हेड के तौर पर कराया। ऐसे में साफ है कि मिस्टर फैजू Qyuki के साथ काम शुरू करने जा रहे हैं। लाइव में मिस्टर फैजू ने ऐलान किया कि वह अपना दो वीक में ही यू-ट्यूब चैनल लॉन्च करने जा रहे हैं। समीर से सवाल पूछा गया कि मिस्टर फैजू के यू-ट्यूब चैनल में किस तरह का कंटेंट जाएगा? जवाब में उन्होंने कहा कि इस बात का फैसला दर्शक लेंगे।
https://www.instagram.com/p/B2EJIZOHKIo/
बता दें कि TikTok स्टार मिस्टर फैजू अपने फनी वीडियोज के कारण चर्चा में आए थे। देखते ही देखते TikTok पर मिस्टर फैजू के फॉलोवर्स की संख्या 21 मिलियन हो गई थी। अपनी जबरदस्त पॉपुलैरिटी के कारण मिस्टर फैजू टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर संग म्यूजिक एल्बम में भी काम कर चुके हैं। तेरे बिन वीके गाना दर्शकों के बीच हिट रहा था। मिस्टर फैजू और जन्नत को उनके इस गाने के लिए अवॉर्ड भी दिया गया था। इसके अलावा मिस्टर फैजू को बेस्ट इंफ्लूएंसर अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।