जब भी TVF की सबसे सफल वेब सीरीज की बात होती है, तो सबसे पहले लोगों के जहन में ‘पंचायत’ का नाम आता है। लेकिन इस बार एक ऐसी थ्रिलर-ड्रामा सीरीज ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है, जिसने IMDb रेटिंग के मामले में ‘पंचायत’ जैसी सुपरहिट सीरीज को भी पीछे छोड़ दिया है।

हम बात कर रहे हैं ‘सपने वर्सेस एव्रीवन’ की, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला। अब हाल ही में इसके मेकर्स ने इसका दूसरा सीजन रिलीज किया और यह सीरीज अपनी दमदार कहानी, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और शानदार अभिनय की बदौलत लगातार चर्चा में बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: पर्दे पर खौफनाक विलेन, असल जिंदगी में रोमांटिक पति; जानिए अमरीश पुरी की प्रेम कहानी

प्राइम वीडियो पर मौजूद है ‘सपने वर्सेस एव्रीवन 2’

‘पंचायत’ और ‘सपने वर्सेस एव्रीवन 2’ दोनों ही प्राइम वीडियो पर मौजूद है। एक तरफ जहां ‘पंचायत’ को आईएमबीडी पर 9 रेटिंग मिली है, वहीं ‘सपने वर्सेस एव्रीवन 2’ को 9.2 रेटिंग मिली है। 1 मई को इस सीरीज का दूसरा सीजन स्ट्रीम हुआ है, जिसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। बता दें कि सीरीज का पहला सीजन तीन साल पहले आया था। वहीं अब दुनिया भर में यह सीरीज आईएमडीबी पर हाइएक्सट रेटिंग वाली बन गई है।

अंबरीश वर्मा ने किया है निर्देशन

टीवीएफ के बैनर तले बनीं वेब सीरीज ‘सपने वर्सेस एव्रीवन 2’ का निर्देशन और कहानी अंबरीश वर्मा ने किया है। खास बात ये है कि इसके पहले सीजन में भी 5 एपिसोड थे और दूसरे सीजन में भी 5 ही एपिसोड हैं। शो में ‘जिमी मेहता’ के किरदार में अंबरीश मेहता, ‘प्रशांत नरुला’ के किरदार में परमवीर सिंह चीमा, ‘कुकरेजा’ के रोल में विजयंत कोहली और ‘सुमित सर’ के रोल में नवीन कस्तुरिया नजर आ रहे हैं।

क्या है ‘सपने वर्सेस एव्रीवन 2’ की कहानी

‘सपने वर्सेस एव्रीवन’ दो युवाओं के सपनों और जुनून की कहानी है, जो प्रशांत नरूला और जिमी मेहता को अलग अलग रास्ते पर ले जाती है। प्रशांत एक ईमानदार और सपने देखने वाला लड़का है, जो एक्टर बनना चाहता है। लेकिन रियल एस्टेट में नौकरी करता है और परिवार-प्यार के बीच फंसा नजर आता है।

जबकि जिमी मेहता चालाक, तेज तर्रार और बदला लेने वाला शख्स है, जो दिल्ली की रियल एस्टेट की दुनिया में सेल्स गॉड के नाम से मशहूर है। वह पैसों और पावर के जरिए चाचा से बदला लेने के लिए कोई भी सीमा पार करने के लिए तैयार है। शो के पहले सीजन में दोनों के बीच टकराव देखने को मिला था और अब दूसरे सीजन में कहानी आगे बढ़ती है।

यह भी पढ़ें: न एक्शन, न सुपरपावर… फिर भी छा गया वेब सीरीज ‘पंचायत’ के ‘सचिव जी’ का किरदार