बॉलीवुड की वो 5 प्रेम कहानियां जिनका अंत तलाक के साथ हुआ
बॉलीवुड स्टार्स सैफ अली खान, करण सिंह ग्रोवर, अरबाज खान समेत कई सितारे ऐसे हैं जिनकी प्रेम-कहानियां आज भी लोगों के जुबान पर हैं।

फिल्मों में दिखाई जाने वाली प्रेम कहानियों से ज्यादा उन फिल्मों में काम करने वाले हीरो-हीरोइन की रियल लव स्टोरी दिलचस्प होती है। सेलिब्रिटीज जब शादी के बंधन में बंधते हैं तो उनके फैन्स के लिए यङ दिन बेहद खास हो जाता है। बॉलीवुड स्टार्स सैफ अली खान, करण सिंह ग्रोवर, अरबाज खान समेत कई सितारे ऐसे हैं जिनकी प्रेम-कहानियां आज भी लोगों के जुबान पर हैं। लेकिन ये स्टार शादी के कुछ सालों के बाद ही अपने हम सफर से हमेशा के लिए जुदा हो गए। जानिए बॉलीवुड के ऐसे स्टार्स के बारे में जिनकी लवस्टोरी लोगों के बीच चर्चा में रही, लेकिन अंत तलाक से हुआ-
अरबाज खान-मलाइका अरोड़ा
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने अपने रिलेशनशिप से लोगों का खूब ध्यान आकर्षित किया। लेकिन शादी के 18 सालों के बाद कपल ने हमेशा के लिए एक-दूसरे से नाता भी तोड़ लिया। अरबाज और मलाइका ने साल 2016 में एक-दूसरे से अलग होने का ऐलान किया था और मई 2017 में दोनों कानूनी रूप से अलग भी हो गए। रिश्ता तोड़ने के बाद भी मलाइका और अरबाज को कई बार एक साथ अपने बच्चों के संग वेकेशन में स्पॉट किया जा चुका है। पिछले कुछ समय से मीडिया में ऐसी चर्चा है कि अरबाज खान जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
ऋतिक रोशन-सुजैन खान
ऋतिक रोशन और सुजैन खान बॉलीवुड के चहेते कपल्स में से एक रह चुके हैं। कपल के तलाक की खबर ने फैन्स के साथ ही बी-टाउन के लोगों को भी हिलाकर रख दिया था। ऋतिक ने सुजैन खान से शादी के 14 साल के बाद तलाक ले लिया था। साल 2014 में दोनों ने एक-दूसरे से कानूनी तौर पर तलाक ले किया था।
फरहान अख्तर- अधुना
एक्टर-डायरेक्टर और सिंगर फरहान अख्तर ने पत्नी अधुना अख्तर से शादी के 15 सालों के बाद अपने रास्ते अलग कर लिए थे। अधुना पेशे से एक हेयर स्टाइलिस्ट हैं। दोनों की दो बेटियां शाक्या और अकीरा हैं। दोनों के अलग होने की खबरों ने लोगों को भी चौंका दिया था। दोनों ने साल 2017 में एक-दूसरे से तलाक ले लिया था।
करण सिंह ग्रोवर- जेनिफर विंगेट
छोटे पर्दे के पॉपुलर स्टार्स करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट की प्रेम-कहानी लोगों के बीच काफी पॉपुलर थी। लोगों को इन दोनों की जोड़ी बेहद पसंद थी। लेकिन फिल्म अलोन की रिलीज के बाद ऐसी खबरें सामने आईं कि करण एक्ट्रेस बिपाशा बसु को डेट कर रहे हैं। हालांकि बाद में करण और बिपाशा ने साल 2016 में शादी भी रचा ली। जेनिफर से तलाक लेने से पहले करण श्रद्धा निगम के संग भी साल 2009 में तलाक ले चुके थे।
सैफ अली खान- अमृता सिंह
अमृता सिंह और सैफ अली खान की लवस्टोरी किसी से छिपी नहीं है। दोनों के बीच उम्र का बड़ा अंतर होने के बाद भी लोगों को यह जोड़ी खूब पसंद थी। लेकिन शादी के 12 सालों के बाद सैफ और अमृता के तलाक की खबर ने लोगों को चौंका दिया था। सैफ और अमृता के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम खान हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।