ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कॉमेडी जॉनर की फिल्मों को खूब पसंद किया जाता है, लेकिन जब फिल्म में हंसी के साथ सस्पेंस का फ्लेवर भी शामिल हो, तो मजा दोगुना हो जाता है। आज जिक्र ऐसा ही कुछ शानदार मलयालम मूवीज का कर रहे हैं, जो कॉमेडी और सस्पेंस का फुल डोज देती है। कमाल की बात, तो यह है कि इन फिल्मों का लुत्फ आप घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कभी भी उठा सकते हैं। वीकेंड पर कुछ अलग और बेहतरीन देखना चाहते हैं, तो ये लेख खासतौर पर आपके लिए लिखा गया है।

रोमांचम

इस लिस्ट में पहला नाम ‘रोमांचम’ फिल्म का है, जो बेंगलुरू में रहने वाले सात दोस्तों की कहानी दिखाती है। मस्ती मोज से भरी इस मूवी में डरावना मोड़ देखने को मिलता है। फिल्म की मजबूती वाली बात इसका असल जिंदगी जैसा ह्यूमर है। खून-खराबा इस मूवी का हिस्सा नहीं है, लेकिन कुछ डरावने सीन्स जरूर दिखाए गए हैं। जियो हॉटस्टार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस मूवी को देखा जा सकता है।

आदि कप्यारे कूटमणि

यह मूवी एक ऐसे लड़के की कहानी को दिखाती है, जो चुपके से एक लड़की को अपने कमरे में ले आता है। लेकिन उसका यह प्लान उस समय डरावना मोड़ लेता है, जब हॉस्टर के अंदर अजीब डावनी घटनाएं होने लगती हैं। लड़कों के हॉस्टल की मस्ती और भूतिया ट्विस्ट इस फिल्म को और भी मजेदार बनाने का काम करता है।

यह भी पढ़ें: ‘हमेशा मेरे कोच सर…’ दिवंगत को-स्टार सुनील थापा को याद कर भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा

सुमथी वलवू

हॉरर और कॉमेडी का फुल डोज एक ही फिल्म से चाहते हैं, तो इस मलयालम मूवी का लुत्फ उठा सकते हैं। यह जी5 पर मौजूद है। कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है, जब फिल्म के लीड एक्टर का पाला एक सुनसान सड़क से पड़ता है। फिल्म की स्टोरी में कई मजेदार ट्विस्ट भी देखने को मिलते हैं। इस फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला है। अगर आप भी वीकेंड का लुत्फ उठाना चाहते हैं, या फिर घर बैठे मनोरंजन करना चाहते हैं, तो इस मूवी को ओटीटी पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ‘भूत बंगला’ की नई रिलीज डेट आई सामने, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देंगे अक्षय कुमार