बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का बेयर ग्रिल्स को किस करते हुए एक वीडियो का स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो बेयर ग्रिल्स के शो का है, जिसमें हाल ही में रणवीर सिंह नजर आए थे। रणवीर सिंह ने बेयर के साथ जंगलों में पूरे 36 घंटे बिताए और अपनी पत्नी दीपिक पादुकोण के लिए एक दुर्लभ फूल की तलाश की।
जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसमें रणवीर और बेयर ग्रिल्स को जंगल के ऊपर एक हेलीकॉप्टर में दिखाया गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि रणवीर बेयर को चूम रहे हैं और बेयर काफी असहज महसूस कर रहे हैं। जिसे देखकर उनके फैंस को भी अच्छा नहीं लगा है। सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स रणवीर कपूर की इस हरकत की आलोचना भी कर रहे हैं।
ट्विटर पर एक यूजर ने इस क्लिप को शेयर करते हुए लिखा,” बेयर ग्रिल्स की रणवीर के साथ ये वीडियो काफी अनकंफर्टेबल कर देने वाली है। हो क्या गया है रणवीर को? बेयर ग्रिल्स के चेहरे पर बेचैनी साफ देख सकते हैं।” वहीं एक ने लिखा,”हमनें इस आदमी को खुद का पेशाब पीते हुए देखा है और इससे ज्यादा कंफर्टेबल वो तब लग रहा था।” वहीं एक यूजर ने लिखा कि जो दीपिका ने गहराइयां फिल्म में किया, ये उसी का बदला है।
आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने रणवीर वर्सेज वाइल्ड में डेब्यू किया, ये एपिसोज 8 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ था। ये ग्रिल्स के पहले के कई शो की तरह ही था, लेकिन बाकी की तरह इस बार बेयर ग्रिल्स का अनुभव थोड़ा अलग रहा। उन्होंने रणवीर के साथ काफी बातें की और दीपिका पादुकोण के साथ उनकी लव स्टोरी भी जानी।
रणवीर ने भी जंगलों में बहादुरी से काम लिया, जो उनके फैंस को पसंद आया। ये एपिसोड काफी इंटरेस्टिंग था, क्योंकि इसमें रणवीर सिंह थे। रणवीर ने भालू का सढ़ा हुआ मांस खाया और जंगलों में सूखे पत्तों के बीच रात गुजारी। 36 घंटे तक रणवीर ने हिम्मत नहीं हारी, जिसकी तारीफ बेयर ग्रिल्स ने भी की।