वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की कंटेस्टेंट चंद्रिका दीक्षित इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में चंद्रिका ने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए अपने पति युगम गेरा पर चीटिंग के आरोप लगाए। इतना ही नहीं चंद्रिका ने चैट और पति की किसी लड़की के साथ तस्वीरें भी दिखाई। हालांकि ये सब सोशल मीडिया यूजर्स को पब्लिसिटी स्टंट लग रहा है। अब उनके पति ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर कर चंद्रिका पर आरोप लगाए हैं।

युगम ने अपने साथ-साथ चंद्रिका के सोशल मीडिया अकाउंट से भी वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा, “अपने नए आशिक के साथ घूम, मुझे फर्क नहीं पड़ता…” चंद्रिका ने हाल ही में शब-ए-बारात की शुभकामनाएं देते हुए एक व्यक्ति के साथ वीडियो अपलोड किया है। क्लिप में दोनों पति-पत्नी की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। उसी शख्स के साथ दूसरे वीडियो में चंद्रिका लाल सलवार सूट और लाल सिंदूर में दिखाई दे रही हैं। साथ में नजर आ रहा शख्स उनकी मांग से सिंदूर लेकर अपने माथे पर तिलक लगाता नजर आ रहा है। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, “आज से तेरी सारी गलियां मेरी हो गईं।”

इन वीडियो के कमेंट सेक्शन यूजर्स के कमेंट्स से भर गए हैं। एक यूजर ने लिखा, “अरे दूसरा पति।” एक अन्य ने पूछा, “क्या आपने सच में दोबारा शादी कर ली है?” वहीं, कुछ अन्य लोगों का मानना ​​है कि यह एक पब्लिसिटी स्टंट है। एक ने टिप्पणी की, “लोग पब्लिसिटी के लिए कुछ भी करते हैं।”

यह भी पढ़ें: अब बड़े पर्दे पर दिखेगा गुड्डू, मुन्ना और कालीन भैया का भौकाल, ‘मिर्ज़ापुर द मूवी’ की रिलीज डेट आई सामने

यह भी पढ़ें: ‘गोविंदा पर सुबह 4 बजे हमला हुआ’, मैनेजर का दावा- लगातार मिल रहीं धमकियां, हमले का वीडियो भी है पास

चंद्रिका के पति युगम ने चंद्रिका और वड़ा पाव गर्ल्स की प्रोफाइल से एक वीडियो अपलोड किया, क्योंकि उनके पास उसका एक्सेस था। वीडियो में उन्होंने यह भी दावा किया कि चंद्रिका को पता चलने पर कि उनके पास उसका एक्सेस है, वह वीडियो जल्द ही अपने अकाउंट से डिलीट कर सकती हैं। अपनी दुकान के सामने खड़े होकर युगम ने कहा, “चंद्रिका, तू मुझसे इस दुकान का एक्सेस तो कभी नहीं ले पाएगी, चाहे पेज का ले ले। क्योंकि ये दुकान मैंने बनाई है और तुझे भी बनाने वाला मैं ही हूं। याद रखना इस बात को। ” युगम ने आगे कहा, “तू चाहे किसी के भी साथ घूम, किसी को अपना नया आशिक बना, अपने नए आशिक के साथ घूम, मुझे फर्क नहीं पड़ता। लेकिन कल कोई इस दुकान पर दिख गया ना, टांगे तोड़ दूंगा।” इस मामले से जुड़ी खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें…