ओटीटी लवर्स के बीच हॉरर जॉनर की फिल्में और सीरीज का जिक्र सबसे ज्यादा चलता है। अक्सर लोग इस जॉनर की मूवीज की तलाश ज्यादा करते हैं। यहां जिक्र एक ऐसी फिल्म का कर रहे हैं, जो 1 घंटे 42 मिनट की है और लोगों का भरपूर प्यार हासिल कर रही है। खास बात है कि फिल्म ने ओटीटी पर दस्तक देने के बाद टॉप लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। आइए इस फिल्म की डिटेल्स आपके साथ शेयर करते हैं कि इसे कब और कहां देख सकते हैं।
यहां हम जिस फिल्म का जिक्र कर रहे हैं, वह नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार दोनों पर मौजूद है। इसका नाम ‘द ट्रेन ऑफ डेथ’ है, जो एक इंडोनेशियन हॉरर-थ्रिलर फिल्म है। खौफनाक फिल्म को देखने के दौरान आपको पलक झपकाने तक का समय नहीं मिलेगा। फिल्म की कहानी के बारे में बात करें, तो यह पूर्णिमा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कैंसर से ठीक होने का जश्न मनाने के लिए अपने भाई के साथ एक नए रिसॉर्ट में ट्रेन यात्रा पर निकलती है, लेकिन देखते ही देखते उनका सफर खूनी हो जाता है, जब हर एक टनल के बाद ट्रेन के डिब्बे रहस्यमयी ढंग से गायब होने लगते हैं।
ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है ‘द ट्रेन ऑफ डेथ’
जियो हॉटस्टार पर यह फिल्म ट्रेंड कर रही है। 9वें नंबर इसने अपनी जगह बना ली है। लोगों को इस फिल्म का सस्पेंस खूब पसंद आ रहा है। हिंदी दर्शक भी इस फिल्म की सराहना कर रहे हैं। मूवी के नाम से ही साफ हो जाता है कि यह एक सर्वाइवल हॉरर मूवी है, जो ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की जान को खतरे में अचानक पड़ते दिखाती है। फिल्म के आखिर तक इसका सस्पेंस आपको बांधे रखता है।
यह भी पढ़ें: ‘बॉर्डर 2’ की शानदार कमाई बेअसर, ‘पुष्पा 2’ का नंबर-1 रिकॉर्ड अब भी कायम
अगर रात के समय आप इस फिल्म को अकेले देखने की भूल करेंगे, तो शायद डर की वजह से आपकी नींद भी गायब हो सकती है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस मूवी का लुत्फ आप वीकेंड या कभी भी समय मिलने पर उठा सकते हैं।
