हॉरर जॉनर का क्रेज सिनेमा लवर्स के बीच लगातार बढ़ता जा रहा है। बडे़ पर्दे पर डरावनी फिल्में देखने के बाद दर्शकों को खौफ का एहसास करना शायद ज्यादा अच्छा लगने लगा है। इतना ही नहीं ओटीटी पर भी लोग इस तरह की फिल्मों में सबसे ज्यादा रुचि दिखाने लगे हैं, और यही कारण है कि मेकर्स भी हॉरर या हॉरर-कॉमेडी जॉनर की मूवीज या सीरीज बनाने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाते हैं। इन दिनों ओटीटी पर एक ऐसी फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा है, जिसने बजट से तीन गुना ज्यादा कमाई बॉक्स ऑफिस पर की। अब यह मूवी ओटीटी पर धमाल मचा रही है।

1 घंटे 58 मिनट की इस फिल्म को देखने के दौरान बोरियत महसूस नहीं होगी। यहां हम जिस हॉरर मूवी का जिक्र कर रहे हैं, उसने अपने नाम 5 ऑस्कर अवॉर्ड किए। खास बात है कि रिलीज के समय फिल्म ने दुनियाभर में धमाल मचा दिया था, और अब एक बार फिर ओटीटी पर इसका क्रेज देखने को मिल रहा है। अगर आप अभी तक मूवी के नाम का अंदाजा नहीं लगा पाए हैं, तो नीचे इसके ओटीटी प्लेटफॉर्म और नाम की डिटेल्स पढ़ सकते हैं।

आईएमडीबी पर मिली है तगड़ी रेटिंग

इंडियन ऑडियंस को हॉर कंटेंट देखने के लिए हॉलीवुड या साउथ फिल्मों की खोज करनी पड़ती है, क्योंकि बॉलीवुड उनकी उम्मीद के हिसाब से कंटेंट पेश कर पाने में थोड़ा असफल है। खैर, यहां जिस फिल्म का जिक्र कर रहे हैं, उसका नाम ‘द साइलेंस ऑफ द लैंप्स’ है। इस मूवी की खूब सराहना हुई। आईएमडीबी पर फिल्म को 10 में से 8.6 की दमदार रेटिंग मिली है।

यह भी पढ़ें: Valentine Day Special: कुर्बानी का नाम है प्यार, ‘कल हो ना हो’ ने दिया मोहब्बत का सबसे बड़ा सबक

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं। खास बात है कि यह पुरानी फिल्म इन दिनों ओटीटी लवर्स की पसंदीदा बनी हुई है। फिल्म की कहानी के बारे में बात करें, तो यह एक ऐसे FIB एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सीरियल किलर की तलाश में जुटा होता है। बता दें कि ये किलर महिलाओं को अपना शिकार बना कर मार देता है।