The Kerala Story 2 Goes Beyond Collection: विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ लंबे समय से विवादों में घिरी हुई थी। बीते हफ्ते इसकी रिलीज पर भी रोल लग गई थी, लेकिन फिर केरल हाई कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद इसे निर्धारित समय पर रिलीज कर दिया गया। हालांकि, शो देर शाम से चलने शुरू हुए। बता दें कि यह मूवी साल 2023 में आई ‘द केरल स्टोरी’ का दूसरा पार्ट है, जिसमें एक बार फिर लव जिहाद, धर्मांतरण की कहानी दिखाई गई है।
हालांकि, इस बार स्टोरी सिर्फ केरल की ही नहीं, बल्कि राजस्थान और मध्य प्रदेश की भी दिखाई जाएगी। अब इस मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं और फिल्म ने अपना पहला वीकेंड भी पार कर लिया है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि अभी तक इसका कुल कलेक्शन कितना हो गया है।
यह भी पढ़ें: ये सिर्फ सीरीज नहीं, जिंदगी के सबक हैं; OTT की मोटिवेशनल वॉच लिस्ट बदल देगी सोच
पहले वीकेंड पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की कमाई
कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं। कोई इस मूवी को अच्छी बता रहा है, तो किसी को यह बिल्कुल पसंद नहीं आ रही। अब इसके कलेक्शन की बात करें, तो अपने ओपनिंग डे पर मूवी ने सैकनिल्क के अनुसार, 75 लाख का बिजनेस किया था। इसके बाद दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 4.65 कमाए और इसके कारोबार में अच्छा खासा उछाल देखने को मिला।
वहीं, बीते दिन यानी शनिवार को मूवी ने 5 करोड़ का बिजनेस किया। शनिवार का कलेक्शन देखने के बाद रविवार को इससे अच्छी कमाई की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन यह कुछ खास नहीं हुई और सुस्त रही। इसकी के साथ ‘द केरल स्टोरी 2’ ने अपने पहले वीकेंड पर 10.40 करोड़ कमाए। बता दें कि न्यायमूर्ति एस.ए. धर्माधिकारी और पी.वी. बालकृष्णन की खंडपीठ ने एकल पीठ के न्यायमूर्ति बेचू कुरियन थॉमस द्वारा पारित अंतरिम आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें फिल्म की रिलीज पर 15 दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया था।
इस फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा, सुमित गहलावत और अर्जन सिंह औजला समेत कई सितारे नजर आए। बताया जा रहा है कि इस मूवी का बजट 28 से 30 करोड़ रुपये के आसपास है।
यह भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन के भाई की पेली कोडुकु सेरेमनी में शामिल हुए न्यूलीवेड विजय और रश्मिका
अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीश शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वह 6 मार्च को नयनिका रेड्डी से शादी करेंगे। रविवार को उनकी पेली कोडुकु रस्म हुई। पूरी खबर यहां पढ़ें।
