नेटफ्लिक्स ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का नया प्रोमो शेयर किया है। इसमें सैफ अली खान और करीना कपूर खान बतौर गेस्ट नजर आ रहे हैं। इससे पहले सैफ अली खान ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ का हिस्सा बने थे, जहां उन्होंने दो साल तक मुफ्त घी की सप्लाई जीती थी। अब ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में उन्होंने खुलासा किया कि उनके घर में खूब घी खाया जाता है। इतना ही नहीं, करीना कपूर हर रात सोने से पहले अपने पैरों पर घी लगाकर सोती हैं। पत्नी की इस आदत पर सैफ ने मजाक में कहा कि उनका बेडरूम हर रात ढाबे जैसा महकता है।
नेटफ्लिक्स इंडिया की ओर से शेयर किए गए शो के एक वीडियो में कपिल शर्मा, सैफ और करीना से कहते हैं कि उनकी शादी को 14 साल हो गए हैं, वो ऐसा क्या खाते हैं, जिससे हमेशा तरोताजा नजर आते हैं। इस पर सैफ कहते हैं, “आजकल हमें घी की खूब सप्लाई मिल रही है।” तभी करीना कहती हैं, “दो साल का घी, मुफ्त, मुफ्त, मुफ्त…”
करीना हर रात पैरों पर लगाती हैं घी
करीना ने आगे कहती हैं, “हमारे घर में खूब घी खाया जाता है।” यह सुनकर कपिल शर्मा ने हैरानी से पूछते हैं, “सच में, आप घी खाते हैं?” इस पर सैफ ने जवाब देते हुए कहते हैं, “हमारे बच्चे भी खाते हैं और हम भी खाते हैं।”
इसके बाद सैफ ने बताते हैं कि करीना सिर्फ घी खाती ही नहीं हैं, बल्कि हर रात अपने पैरों पर भी घी लगाती हैं। करीना ने उनकी बात पर सहमति जताते हुए कहा, “इससे सुकून की नींद आती है।” इस पर सैफ ने मजाकिया अंदाज में कहते हैं, “सोचिए, यह कितनी रोमांटिक बात है कि हमारा बेडरूम हर रात ढाबे जैसा महकता है।” उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं।
यह भी पढ़ें: 56 साल के सैफ अली खान ने किया इंस्टाग्राम डेब्यू, खास है एक्टर की पहली पोस्ट
करीना और सैफ अली खान की शादी की सालगिरह
बता दें कि आज करीना और सैफ की शादी की सालगिरह है। 16 अक्तूबर 2012 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। करीना ने अपनी 14वीं शादी की सालगिरह पर इंस्टाग्राम पर सैफ के साथ कई अनदेखी तस्वीरें भी शेयर की हैं। जिनमें दोनों के डेटिंग के दिनों की तस्वीरें, शादी के बाद के पल, छुट्टियों की यादें, बेटों तैमूर और जहांगीर के साथ तस्वीरें और सैफ की कुछ सोलो तस्वीरें शामिल हैं।
इन तस्वीरों के साथ करीना ने लिखा, “एक और साल सूरज के इर्द-गिर्द… हमेशा के लिए साथ।” उन्होंने कैप्शन के साथ लाल दिल वाला इमोजी भी लगाया और सैफ को टैग किया है।
