15 साल बाद विद्या बालन की सुपरहिट फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ के सीक्वल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्रोड्यूसर एकता कपूर ने फिल्म के दूसरे पार्ट को कंफर्म करते हुए इसकी कहानी पर भी बड़ा अपडेट दिया है। रणवीर इलाहाबादिया के साथ पॉडकास्ट में निर्माता ने फिल्म के सीक्वेल को कंफर्म किया है।
एकता कपूर हाल ही में रणवीर इलाहाबादिया के साथ पॉडकास्ट में नजर आई थीं। उन्होंने यहां फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ के सीक्वेल पर बात करते हुए कहा, ‘मैं एक बहुत बड़ी फिल्म बना रही हूं, जिसका नाम ‘द डर्टी पिक्चर’ है, मैं 15 साल बाद इसकी प्लानिंग कर रही हूं। इस बार मुझे लगता है कि मेरे पास एक ऐसी कहानी है, जिसे मैं बताना चाहती हूं।’
किस पर आधारित होगी कहानी
फिल्म की कहानी पर बात करते हुए एकता कपूर ने बताया उन्हें कहानी मिल चुकी है और इस पर काम भी शुरू हो चुका है। इस पॉडकास्ट में द डर्टी पिक्चर 2 का ऐलान करते हुए फिल्म में मेन लीड एक्ट्रेस कौन होगी, इस बात के बारे में भी एकता ने कोई हिंट नहीं दिया। इस बार कहानी किसकी जिंदगी पर आधारित होगी, इस बारे में भी उन्होंने फिलहाल कोई जानकारी शेयर नहीं की है।’
यह भी पढ़ें- ‘कितना डराने की कोशिश करोगे?’, CJP प्रोटेस्ट में डिटेन हुई आमिर खान की भांजी, दिखाए चोट के निशान
एकता कपूर ने द डर्टी पिक्चर को किया याद
‘द डर्टी पिक्चर’ के बारे में बात करते हुए एकता कपूर ने कहा, ‘द डर्टी पिक्चर में सिल्क स्मिता की कहानी थी। ये एक ऐसी महिला की कहानी थी, जिसे अपनी सेक्सुअलिटी को एक्सेप्ट करने के लिए बुरा-भला कहा गया। सेक्सुअलिटी अपनी-अपनी पसंद होती है।’
एकता ने कहा, ‘मैंने कभी भी उन्हें एक पीड़ित के तौर पर नहीं देखा। मैंने उन्हें हमेशा एक ऐसी महिला के तौर पर देखा जो अपनी सेक्सुअलिटी का जश्न मनाती थी और ये फिल्म बहुत ही सफल थी।’ फिल्म की दूसरे पार्ट की खबर सुनने के बाद से ही दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ गई हैं कि फिल्म की कहानी क्या होगी और इसमें कौन नजर आएगा।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 Episode 36: सलमान खान ने लगाई घरवालों की क्लास, काजी के लिए लिया स्टैंड
सिल्क स्मिता की कहानी
साल 2011 में आई फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ में विद्या बालन ने मेन रोल प्ले किया था और पर्दे पर एक्ट्रेस सिल्क स्मिता की कहानी को दिखाया था। सिल्क स्मिता ने करीब 18 साल के करियर में 450 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। फिर 35 साल की उम्र में सिल्क स्मिता ने अपने चेन्नई के घर में आत्महत्या कर ली थी। इसी किरदार को बड़े पर्दे पर विद्या बालन ने निभाया था। जिसके लिए उन्हें काफी वाहवाही भी मिली थी।
