फराह खान फूड व्लॉग को लेकर भी इन दिनों खासा चर्चा में रही हैं। इसके बाद अब बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर बतौर होस्ट एक नया रियलिटी शो लेकर टीवी पर आज यानी रविवार को दस्तक देंगी। छोटे पर्दे पर शोज देखने के शौकीनों के बीच रियलिटी शो की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही है। सलमान खान के बिग बॉस के बाद अब कई अन्य शोज को दर्शकों से भरपूर प्यार मिलता है। ऐसे में फराह खान का शो द 50 खासा चर्चा में आ गया है, जिसमें 50 कंटेस्टेंट्स आपस में टकराते नजर आएंगे। आइए इस शो की प्राइज मनी की डिटेल्स आपके साथ शेयर करते हैं।

रियलिटी शो की बदौलत पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले कई मशहूर सितारे द 50 शो में नजर आएंगे। इस शो के नाम से ही साफ हो जाता है कि इसमें कंटेस्टेंट्स की संख्या 50 ही होगी। खास बात है कि इसमें वोटिंग के आधार पर किसी को जीत नहीं मिलेगी। यही कारण है कि फराह खान का मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो कई मायनों में बिग बॉस से अलग है।

द 50 के विनर को कितनी प्राइज मनी मिलेगी?

कलर्स टीवी पर रविवार यानी 1 फरवरी 2026 की रात 10.30 पर यह शो दस्तक देगा, और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर इसका एपिसोड रात 9 बजे देख सकते हैं। सवाल खड़ा होता है कि 50 कंटेस्टेंट्स आपस में टकराएंगे, तो उन्हें जीत के लिए कितनी बड़ी प्राइज मनी प्रेरणा देने का काम करेगी। आमतौर पर ज्यादार शोज की प्राइज मनी 50 लाख के करीब रहती है।

यह भी पढ़ें: Rohit Shetty: घर पर हुई फायरिंग के बाद रोहित शेट्टी ने टाल दिए सभी प्लान, दोस्तों से की ये खास अपील

इस शो की सबसे बड़ी खास बात यह होगी कि इसमें बिग बॉस की तरह कोई नियम या कानून नहीं होंगे। ऐसे में कंटेस्टेंट्स अपने हिसाब से गेम खेलते नजर आएंगे। शो के विनर को प्राइज मनी के रूप में 50 लाख रुपये दिए जाएंगे। इन तमाम कारणों के चलते और मशहूर सितारों की एंट्री के चलते द 50 शो की चर्चा टीवी लवर्स के बीच सबसे ज्यादा चल रही है। फिलहाल आज इस शो के पहले एपिसोड में कई बड़े खुलासे देखने को मिल सकते हैं।