अभिनेता विजय ने पत्नी संगीता सोर्नलिंगम द्वारा दायर तलाक याचिका और कथित बेवफाई के आरोपों के बीच अपना पहला सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया है। हालांकि उनके निजी जीवन को लेकर चर्चाएं तेज हैं, लेकिन विजय ने इस मुद्दे पर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा।
चेंगलपट्टू ज़िला अदालत में हाल ही में संगीता ने तलाक की याचिका दायर की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अभिनेता-राजनेता का एक सह-कलाकार के साथ विवाहेतर संबंध है, जिससे उन्हें गहरा भावनात्मक आघात पहुंचा। अपनी याचिका में उन्होंने विवाह को “टूट चुका” बताया है और अलिमनी के साथ-साथ नीलंकरई स्थित वैवाहिक घर में रहने का अधिकार या वैकल्पिक आवास की मांग की है।
इसी बीच, विजय ने सोमवार 2 मार्च को अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर तमिलनाडु और पुडुचेरी के 12वीं कक्षा के छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों से बिना डर और घबराहट के परीक्षा देने की अपील की और लिखा कि “सिर्फ अच्छा ही होगा, जीत निश्चित है।” तमिलनाडु में +2 परीक्षाएं 2 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित हो रही हैं।
राजनीतिक मोर्चे पर विजय Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) के संस्थापक अध्यक्ष हैं और आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटे हुए हैं। निजी विवाद के बावजूद उन्होंने संदेश जो लेटेस्ट पोस्ट किया वो पूरी तरह से छात्रों के उत्साहवर्धन पर था।
विजय और संगीता की शादी जुलाई 1998 में यूनाइटेड किंगडम में हुई थी, जिसके बाद अगस्त 1999 में हिंदू रीति-रिवाजों से औपचारिक विवाह समारोह संपन्न हुआ। विजय, जिन्हें उनके फैंस “थलापति” के नाम से पुकारते हैं।
विजय अब तक 68 फिल्मों में काम कर चुके हैं और अपनी 69वीं फिल्म ‘जन नायकन’ के बाद उन्होंने सिनेमा से संन्यास ले लिया और राजनीति पर पूरा ध्यान रखने लगे।
