सलमान खान की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘तेरे नाम’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म की री-रिलीज़ को लेकर सलमान खान के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जब यह फिल्म पहली बार सिनेमाघरों में आई थी, तब इसकी कहानी, सलमान खान का लुक और हेयरस्टाइल, साथ ही भूमिका चावला की मासूमियत ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म के गाने भी उस दौर में सुपरहिट साबित हुए थे।
सलमान खान और भूमिका चावला स्टारर इस फिल्म का निर्देशन सतीश कौशिक ने किया था। ‘तेरे नाम’ तमिल एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘सेतु’ की हिंदी रीमेक है। कहा जाता है कि यह फिल्म एक रियल-लाइफ इंसिडेंट से प्रेरित थी।
बॉक्स ऑफिस पर भी ‘तेरे नाम’ ने अच्छा प्रदर्शन किया था। करीब 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 14 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 22 करोड़ रुपये रहा। फिल्म को उस साल 24 नॉमिनेशंस भी मिले थे, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। आज भी ‘तेरे नाम’ को बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्मों में गिना जाता है।
पाकिस्तान में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है ‘धुरंधर’, OTT रिलीज़ के बाद भारत में हो रही आलोचना
लंबे समय से फैंस इस फिल्म की री-रिलीज़ की मांग कर रहे थे। अब यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।
अगर आप यह फिल्म घर बैठे देखना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। ‘तेरे नाम’ OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर मुफ्त में उपलब्ध है।
फिल्म की कहानी राधे नाम के एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो प्यार में इस कदर पागल हो जाता है कि उसकी ज़िंदगी पूरी तरह बदल जाती है।
