बॉलीवुड के चुनिंदा बेहतरीन एक्टर की लिस्ट में सलमान खान का नाम शामिल किया जाता है। फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों में उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की चर्चाएं खूब चलती हैं। इन दिनों अभिनेता के फैंस उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म बैटल ऑफ गलवान का इंतजार कर रहे हैं। अक्सर ऐसा देखे को मिलता है कि सुपरहिट कलाकारों की पुरानी फिल्मों को लेकर फैंस के बीच खासा क्रेज होता है। कुछ कल्ट फिल्में ऐसी होती हैं, जिन्हें बार-बार देखने के बाद भी लोगों को बोरियत महसूस नहीं होती। सलमान ने भी हिंदी सिनेमा को कई ऐसे एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं।

सलमान खान की पुरानी फिल्मों के किरदार लोगों की जुबां पर रहते हैं। फरवरी महीने में उनकी एक हिट फिल्म को फिर से थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि इसमें सुपरस्टार को राधे के किरदार में देखा गया था। आइए जानते हैं कि यहां जिस मूवी का जिक्र कर रहे हैं, वह सिनेमाघरों में किस दिन दस्तक देगी।

इस दिन री-रिलीज होगी ‘तेरे नाम’

सतीश कौशिक की निर्देशित तेरे नाम का दर्शक एक बार फिर सिनेमाघरों में देख पाएंगे। फिल्म की दमदार कहानी, सलमान की एक्टिंग और हिमेश रेशमिया के यादगार गानों ने इस फिल्म को यादगार बनाया। न्यूज 18 की हालिया रिपोर्ट में सलमान खान की चर्चित फिल्म तेरे नाम की रिलीज डेट पर बड़ा अपडेट दिया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गाय है कि फिल्म फरवरी महीने में सिनेमाघरों में फिर से दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें: सना खान के पति को रात 2 बजे मैसेज क्यों करती हैं राखी सावंत? वजह जान फैंस ने ली लंबी सांस

बैटल ऑफ गलवान से पहले सलमान की एक पुरानी फिल्म का बड़े पर्दे पर दस्तक देना फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगा। सलमान के फैंस को 27 फरवरी 2026 का दिन नोट कर लेना चाहिए। दरअसल, इस दिन भाईजान इस दिन तेरे नाम के साथ थिएटर्स में फिर से दस्तक देंगे। सलमान खान के साथ फिल्म में भूमिका चावला ने भी लीड भूमिका निभाई थी। खास बात है कि इन दोनों की जोड़ी का जिक्र आज भी सिनेमा लवर्स के बीच चलता है। अगर आपने 2003 में आई इस फिल्म को थिएटर्स में नहीं देखा है, तो 23 साल बाद इसे एक बार फिर थिएटर्स में देख सकते हैं।