Yeh Jaadu Hai Jinn Ka 2 December 2019, Preview Episode: शो ये जादू है जिन का में एक नए शख्स की एंट्री होने जा रही है। अभी तक शो में कई सारे किरदार सामने आ चुके हैं। लेकिन सारेल ही कैरेक्टर्स निगेटिव हैं। पर अब इस बार किसी खास शख्स की नए अंजाद में एंट्री होगी। शो में दिखाया जाएगा कि रौशनी के घर में दो पैर नजर आएंगे। इस बीच सिर्फ जूते ही घर की तरफ आते दिखेंगे जो कि घर के अंदर एंटर करेंगे।
तभी वह अमन के पीछे पीछे जाएंगे। जब अमन पीछे मुड़कर देखेगा तो वह खंबे के बीछे छिप जाएंगे। हालांकि अमन को आहट होगी कि कोई उसके पीछे है। अब ये शख्स कौन होगा ये जानना बहुत ही दिलचस्प होने वाला है।खबरें हैं कि शो में नए शख्स के तौर पर अरहान बहल की एंट्री हो सकती है। फिलहाल ये भी साफ नहीं है कि जो एंट्री हो रही है वह कहानी में पॉजिटिविटी लाएगी या निगेटिविटी।
बता दें पिछले एपिसोड में रौशनी मुसीबत में पड़ गई थी। अमन ने जैसे तैसे कर के उसे काली शक्तियों से बचाया है। घर के बीचों बीच गड्डे में रौशनी को कोई खींच लेता है। जादूई गड्डे में गिरने के बाद रौशनी पानी में डूबने लगती है। वह बचाव की कोशिश करती है वहीं अमन भी उसकी मदद करना चाहता है पर कर नहीं पाता है। अब आगे क्या होगा क्या अमन रौशनी को बचा पाएगा:-
गुस्से में सायमा ने खा ली नींद की गोली.. सायमा की शादी को लेकर रुकावटें आ रही हैं। ऐसे में सायमा टेंशन में आ जाती है और खूब सारी दवाई खा लेती है।
अमन ने रोशनी का हाथ पकड़ निकाला घर से बाहर: बहन के ससुराल वालों की डिमांड पर अमन ने रौशनी को घर से बेघर कर दिया है। ऐसे में रौशनी अपनी किस्मत को दोश देती दिखेगी कि आखिर उससे ऐसा क्या पाप हो गया है जो कि भगवान उसे इतनी कठिन सजा दे रहे हैं।
अमन ने तोड़ा रौशनी से रिश्ता, बहनों की शादी के लिए उठाया बड़ा कदम: रौशनी से रिश्ता इसलिए तोड़ा जा रहा है क्योंकि बहन के ससुराल वाले रौशनी को नहीं देखना चाहते वह बोलते है कि वह इस घर में शादी नहीं करेंगे क्योंकि यहां रौशनी है। ऐसे में वह रिश्ता तोड़ने की बात करते हैं। तभी अमन रौशनी को खुद से अलग करने का फैसला लेता है।
ये जादू है जिन्न का शो काफी मेहनत से शूट किया जाता है। इस शो में हवा में उछलने वाले सीन्स जो टीवी पर दिखाए जाते हैं वह केबल के द्वारा बनाए जाते हैं। उछलकर गिरना आदि ये सब कैमरा में केबल के जरिए दिखाया जाता है।
जिन्न आज के एपिसोड में क्या करेगा.. आज के एपिसोड में जिन्न एक बार फिर से अपनी नाकाम कोशिश करता दिख सकता है। जिन्न अमन को मारने के लिए फिर कोई हथकंडा अपनाए। अमन को मारने के लिए जिन्न घर की खिड़की से झांकता दिखेंगा!
‘आतिश ए जिन्न’ अब चलेगा बड़ी चाल, अमन को फंसाएगा अपने खेल में..l इसके लिए जिन्न ने अपना पहला कदम बढ़ा दिया है। वह पहले अमन के सुरक्षा घेरे को खत्म करने की ताक पर है। अमन का सुरक्षा कवच है रौशनी। रौशनी हमेशा साएं की तरह अमन के साथ रहती है। ऐसे में जिन्न को मौका नहीं मिल पा रहा।
‘आतिश-ए-जिन्न’ की एंट्री से खौफ में अमन का परिरवार.. अमन का खात्मा करने के लिए आतिश ए जिन्न पैदा हो चुका है और अमन को ढूंढ रहा है। अमन की पत्नी रौशनी अब उसकी रक्षा करेगी।
शो में जिन्न उत्पन्न हो चुका है। एक कमरे में आग जला कर जन्न को बनाया जाता है। ऐसे में ये जिन्न अमन को खत्म करना चाहता है। बुराई हमेशा अच्छाई को दबा कर जीतना चाहती है। अमन के पास ढेर सारी शक्तियां हैं जो कि कुछ लोग इसबारे में जानते हैं तो कुछ नहीं। ऐसे में जिन लोगों को पता है वह अमन के दुश्मन बन गए हैं। अमन की साथी है रौशनी। रौशनी अमन को किसी भी हालत में बुरी शक्तियों से बचाना चाहती है।
शो ये जादू है जिन्न का दर्शकों का इस वक्त फेवरेट सुपर नेचुरल पावर शो बना हुआ है। शो में इस वक्त रौशनी और अमन बुरी शक्तियों से लड़ रहे हैं। ये शो एक फैंटेसी जादुई शो है। काफी इंट्रस्टिंग कॉन्सेप्ट वाले इस शो की कहानी में मुख्य किरदार अमन और रौशनी हैं। अमन रे पास जादुई शक्तियां हैं। रौशनी सिंपल और पॉजिटिव लड़की है। अब शो में क्या रौशनी अपन को बुरी शक्तिों से बचा पाएगी। यह कहानी में बड़ा सवाल है।