एमटीवी स्प्लिट्सविला सीजन 7 के कंटेस्टेंट रह चुके मयंक पवार का 37 साल की उम्र में 23 फरवरी को निधन हो गया। इस खबर की पुष्टि सोमवार को उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए की गई। यह खबर सुनने के बाद उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है। मयंक स्प्लिट्सविला में नजर आने के अलावा कई बार मिस्टर इंडिया भी रह चुके थे।
जब वह सनी लियोनी होस्टेड शो में आए, तो उन्होंने होस्ट के साथ-साथ सभी को अपना दीवाना बना दिया। आलम यह रहा कि जब शो से बाहर हुए, तो हर कोई भावुक हो गया। फिलहाल मयंक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन उनकी टीम ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा गया, “एक भाई, एक चैंपियन, एक मेंटॉर और कई लोगों के लिए प्रेरणा… मयंक हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।” साथ ही उनकी शोक सभा की भी जानकारी दी है।
यह भी पढ़ें: जब दीवानगी बनी पहचान, यूं ही नहीं हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार कहलाए राजेश खन्ना, जानें वजह | रील गाथा
जिसमें लिखा गया, “हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि 6 बार के मिस्टर इंडिया रहे मयंक पवार की शोक सभा 25 फरवरी को शाम 5 से 6 बजे के बीच राणा प्रताप बाग में संगम पार्क के पास वाल्मीकि मंदिर में रखी जाएगी।”
‘स्प्लिट्सविला 7’ से पॉपुलर हुए थे मयंक
रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला 7’ में आने के बाद मयंक टीवी का एक जाना-पहचाना नाम बन गए थे। जब वह इस शो से बाहर हुए, तो फैंस बुरी तरह टूट गए थे। यहां तक कि शो की होस्ट सनी लियोनी भी बेहद भावुक हो गई थीं और उन्होंने मयंक को गले लगा लिया था। मयंक का जन्म 1 जनवरी, 1989 को हुआ और इसी साल उन्होंने अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। बता दें कि उन्होंने 6 बार मिस्टर इंडिया का टाइटल जीता, तो वहीं वह मिस्टर एशिया भी रहे थे।
भले है मयंक को टेलीविजन ने पहचान दिलाई, लेकिन फिटनेस ही उनका असली जुनून बना रहा। वे बॉडीबिल्डिंग में एक प्रसिद्ध हस्ती थे और कई बार मिस्टर इंडिया का खिताब जीत चुके थे। समय के साथ उन्होंने खुद को एक सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर के रूप में स्थापित किया, जो उभरते हुए एथलीटों और फिटनेस के शौकीनों को मार्गदर्शन देते थे। अपने काम और सोशल मीडिया के माध्यम से, उन्होंने लगातार स्वस्थ जीवनशैली और व्यक्तिगत विकास को प्रोत्साहित किया।
कुछ ऐसी थी मयंक की पर्सनल लाइफ
मयंक पवार की पर्सनल लाइफ कुछ खास सही नहीं थी। वह शादीशुदा थे, लेकिन उनका तलाक हो गया था। फिर वह डिप्रेशन और लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे। इस बात का खुलासा खुद उनकी मां ने किया है। वनइंडिया से बात करते हुए मयंक की मां ने बताया, “बेटा बहुत मेहनती था। फिटनेस उसकी जान थी, लेकिन तलाक ने उसे अंदर से तोड़ दिया। लीवर की समस्या ने हालत और बिगाड़ दी। हमने बहुत कोशिश की, लेकिन…।’
यह भी पढ़ें: अनुराग कश्यप ने फिर साधा ‘द केरल स्टोरी 2’ पर निशाना
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने एक बार फिर बात करते हुए ‘द केरल स्टोरी 2’ के ट्रेलर को बकवास बताया। उन्होंने यह भी कहा की बीफ खाने में कोई दिक्क्त नहीं है। पूरी खबर यहां पढ़ें।
