साउथ कोरियन सिंगर पार्क मिन-जून पिछले काफी समय से लाइमलाइट का हिस्सा बने हुए हैं। दरअसल, उन्होंने अपने अंदाज में ‘शिवा शिवम’ यानी शिव तांडव स्तोत्र गाकर हाल ही में लोगों को हैरान कर दिया है। ऐसे में कुछ लोग तो उन्हें जानते हैं, लेकिन बहुत से यह जानने को उत्साहित हैं कि आखिर ये शख्स कौन है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर पार्क मिन-जून कौन हैं और क्यों इंडिया में लोग उन्हें इतना पसंद कर रहे हैं।

‘बिग बॉस’ में आ चुके हैं नजर

अपने अंदाज में शिव तांडव स्तोत्र गाने वाले पार्क मिन-जून कोई और नहीं, बल्कि ऑरा ही हैं। शिव भगवान को डेडिकेट उनका यह गाना यूट्यूब पर एक हफ्ते में 13 मिलियन से ज्यादा देखा जा चुका है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ऑरा सलमान खान होस्टेड शो ‘बिग बॉस’ के 17वें सीजन में नजर आए थे, वहां लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया था। ऑरा करीब चार साल पहले भारत आए थे और तभी से वह लगातार लोकप्रिय होते जा रहे हैं। अपने अलग तरह के म्यूज़िक फ्यूजन की वजह से उन्होंने भारतीय दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है।

यह भी पढ़ें: ‘सब अच्छा ही होगा’, तलाक और अफेयर की खबरों के बीच विजय ने कही ये बात, बोले- मुझे पता है आप में से कई लोग…

ऐसे बनाया भारतीय फैंस के साथ मजबूत रिश्ता

शानदार लाइव परफॉर्मेंस और इंडो-कोरियन रीमिक्स गानों के जरिए ऑरा ने भारतीय फैंस के साथ अपना मजबूत रिश्ता बना लिया है। उनके इंडो-कोरियन रीमिक्स की लिस्ट में ‘थी थी थारा’ शामिल है, जो असल में केरल का एक वायरल गाना था। यह गाना न सिर्फ अपनी कैची बीट्स की वजह से, बल्कि ऑरा के मलयालम सीखने की मेहनत की वजह से भी फैंस को काफी पसंद आया था।

इसके अलावा साल 2024 में ‘होली रे रसिया’ हिंदी और इंग्लिश लिरिक्स वाला एक एनर्जेटिक ट्रैक उन्होंने रिलीज किया था, जो उस समय फेस्टिव एंथम बन गया था। वहीं, साल 2023 में उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती के ‘जिमी जिमी’ का के-पॉप वर्जन भी रिलीज था। एक सोलो आर्टिस्ट के तौर पर लाइमलाइट में आने से पहले ऑरा साउथ कोरियन बॉय बैंड ‘डबल-ए’ और उसकी सब-यूनिट ‘औरा एंड होइक’ के मेंबर थे।

इस शो में भी नजर आए थे ऑरा

उन्होंने 4 सितंबर, 2009 को ‘लव बैक’ गाने से अपना डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 28 मार्च, 2014 को डिजिटल सिंगल ‘बॉडी पार्ट’ के साथ अपना सोलो डेब्यू किया था। बता दें कि ऑरा को इंडिया में असली पॉपुलैरिटी तब मिली जब वे ‘बिग बॉस 17’ में पहले कोरियन कंटेस्टेंट बने। इसके बाद वह ‘झलक दिखला जा’ सीजन 11 में भी नजर आए। वहां उन्होंने अपनी डांस स्किल्स दिखाई थीं।

यह भी पढ़ें: ‘टटीरी’ गाने पर एफआईआर दर्ज होने के बाद रैपर बादशाह ने मांगी माफी

‘टटीरी’ गाने पर विवाद बढ़ने और एफआईआर दर्ज होने के बाद अब रैपर बादशाह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर माफी मांगी है। पूरी खबर यहां पढ़ें