जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘छोरियां चली गांव’ के बाद अब रियलिटी शो ‘द 50’ में नजर आ रही हैं। इस शो में दर्शक द्वारा उनके गेम को काफी पसंद किया जा रहा है। फिलहाल कृष्णा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने शो में अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बताया और साथ ही अपनी पहली मुलाकात का किस्सा भी शेयर किया।
बता दें कि टाइगर श्रॉफ की बहन अफगानिस्तान के MMA प्लेयर और इनफ्लुएंसर अब्दुल अजीम बदख्शी के साथ लिव-इन में हैं। जब से उन्होंने इस बात का खुलासा किया है, तो हर कोई यह जानने के लिए बेताब है कि आखिर बदख्शी है कौन, तो चलिए आपको बताते हैं उनके बारे में।
2020 से साथ हैं कृष्णा और बदख्शी
‘द 50’ की कंटेस्टेंट नतालिया से बात करते हुए कृष्णा ने अपनी लव लाइफ के बारे में बताया था। कृष्णा ने कहा, “वह अफगानिस्तान से हैं और एक प्रोफेशनल MMA (Mixed Martial Arts) फाइटर है। मुझे स्ट्रॉन्ग पुरुष पसंद हैं। उन्होंने मुझे चुनौती दी थी। मुझे अल्फा मर्द पसंद हैं। हम 2020 से साथ हैं। हमने नवंबर 2020 में बात करना शुरू किया और फिर मई 2021 में मिले।”
इसके आगे कृष्णा ने कहा, “हम दोनों ने मिलने से पहले वाकई आठ महीने तक बात की थी। वह अफगानिस्तान में थे। असल में वह बहरीन में थे। हमारी मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई, लेकिन जब उन्होंने मुझे मैसेज किया तो मैं उन्हें पहले से जानती थी क्योंकि मैंने उन्हें फाइट्स में देखा था। वह मेरे लिए मुंबई आए। 8 महीने बात करने के बाद, एक दिन उन्होंने कहा कि मैं तुमसे मिलने आना चाहता हूं। फिर मैंने कहा ठीक है मिलते हैं।”
कृष्णा और बदख्शी पहली बार साथ में गए थे गोवा
अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताते हुए कृष्णा ने कहा, “मैंने उनसे कहा कि चलो गोवा चलते हैं, क्योंकि मुंबई बहुत बिजी है। फिर हम गोवा गए और हम दोनों में से कोई भी रिश्ते की तलाश में नहीं था। हम दोनों के बीच तुरंत तालमेल बैठ गया। हमारी मातृभाषा अलग है।
वह फारसी बोलते हैं, मैं अंग्रेजी बोलती हूं और उनकी हिंदी मेरी हिंदी जैसी है। तो यह कितनी अजीब बात है कि हमारे बीच उस दूरी के बावजूद हम एक-दूसरे से जुड़ गए। मैंने कभी नहीं सोचा था कि उनके जाने के बाद मैं उन्हें इतना याद करूंगी और उनके साथ भी ऐसा ही था। हम दोनों ने एक-दूसरे को बहुत याद किया।”
बता दें कि अब्दुल अजीम बदख्शी एक MMA फाइटर होने के साथ फिटनेस शौकीन भी हैं। वह फिटनेस इन्फ्लुएंसर भी हैं। सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर उनके अभी करीब 8 लाख फॉलोअर्स हैं।
एक साल तिहाड़ में रहे बदख्शी
कृष्णा के बॉयफ्रेंड बदख्शी जेल भी जा चुके हैं। उन्हें एक साल के लिए भारत की तिहाड़ जेल में बंद रहना पड़ा था। दरअसल, नई दिल्ली में एक MMA फाइट के दौरान बदख्शी ने भारतीय MMA फाइटर श्रीकांत शेखर पर हमला कर दिया था। इसमें श्रीकांत का जबड़ा टूट गया और उन्हें चोटें आईं। शेखर को अस्पताल में भर्ती करवागया गया और बदख्शी को जबड़ा तोड़ने के आरोप में एक साल जेल की सजा सुनाई गई।
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के खिलाफ दर्ज हुई याचिका
सुप्रीम कोर्ट ने ‘यादव जी की लव स्टोरी’ से जुड़ी याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट का कहना है कि इसके टाइटल में कुछ भी गलत नहीं है और यह ‘घुसखोर पंडत’ जैसा नहीं है। पूरी खबर यहां पढ़ें।
