रवि दुबे और सरगुन मेहता का नाम टीवी की दुनिया के बेहतरीन कलाकारों की लिस्ट में शामिल किया जाता है। बीते कुछ समय से कपल की पर्सनल लाइफ को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। 13 साल से ये कपल शादी के बंधन में बंधे हुए हैं, और हाल ही में सोशल मीडिया पर दावे तेज हो गए कि सरगुन मेहता मां बनने वाली हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने तमाम अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए सच बताया है, और उनका ऐसे दावों पर गुस्सा भी फूटा है।

सरगुन मेहता टीवी के अलावा पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री और फिल्मों के प्रोजेक्ट्स को लेकर भी सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं। 2 साल के लंबे समय से लगातार सरगुन की प्रेग्नेंसी की अफवाहें लगातार उड़ रही हैं, और इस तरह के रुमर्स से एक्ट्रेस अब परेशान आ चुकी हैं। आइए जानते हैं कि इस बारे में उनका क्या कुछ कहना है।

21 फरवरी को सरगुन ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर कर प्रेग्नेंसी के वायरल दावों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने तमाम अफवाहों को पूरी तरह नकार दिया है। अपने हालिया बयान में एक्ट्रेस ने पिछले दो सालों से लगातार प्रेग्नेंट होन की अफवाहों पर नाराजगी जाहिर की। सरगुन ने लोगों से इस मामले में शांत रहने और गैर जरूरी दावे करने से बचने की अपली की।

यह भी पढ़ें: OTT Watchlist: रोमांस लवर्स के लिए बेस्ट ओटीटी लिस्ट, प्यार; इमोशन और दिल छू लेने वाली सीरीज

सरगुन मेहता का फूटा प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर गुस्सा

सरगुन मेहता ने अपने पोस्ट के नोट में लिखा, ‘मुझे और मेरे पति रवि को जिस प्रेग्नेंसी के बारे में पता नहीं है, उसके बारे में आपको कैसे पता चल गया। बस करिए प्लीज। सरगुन ने अपने नोट में आगे लिखा, पिछले दो साल की प्रेग्नेंसी के बारे में दावे करने वालों को हमसे पहले पता चल जाता है। उनकी मानें तो मैं प्रेग्नेंट हूं। इस तरह की अफवाहें फैलाने से पहले हमारी टीम से या हमसे एक बार जानकारी लेने में ज्यादा समय नहीं लगता।’

एक्ट्रेस सरगुन मेहता की हालिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, और फैंस भी उनके गुस्से को लाजमी बताते हुए एक्ट्रेस का समर्थन कर रहे हैं।