‘2 करोड़ या फिर 6 लड़कियों के साथ टूर..’ कपिल शर्मा से प्रियंका चोपड़ा ने पूछा ट्रिकी सवाल; कॉमेडियन ने दिया ऐसा जवाब
The Kapil Sharma Show: एक बार जब प्रियंका चोपड़ा कपिल के शो में आई थीं तो एक्ट्रेस ने कपिल से सवाल करना शुरू कर दिया। हालांकि कपिल ने भी एक्ट्रेस को उनके सवालों के धमाकेदार..

The Kapil Sharma Show: दर्शकों का फेवरेट शो द कपिल शर्मा शो में कॉमेडियन अपने गेस्ट से तरह तरह के मजाकिया सवाल करते दिखाई देते हैं। लेकिन एक बार जब प्रियंका चोपड़ा कपिल के शो में आई थीं तो एक्ट्रेस ने कपिल से सवाल करना शुरू कर दिया। हालांकि कपिल ने भी एक्ट्रेस को उनके सवालों के धमाकेदार जवाब दिए। एक्ट्रेस ने कपिल से शो में पूछा-तुमको दो चॉइस मिले हैं एक दो करोड़ का चेक, और एक हॉलिडे इन मालदीव्स विद 6 गर्ल्स कौनसी चूज करोगे?
इस पर कपिल शर्मा एक्ट्रेस प्रियंका को जवाब देते हैं- मैं दो करोड़ चूज करूंगा। प्रियंका ये सुन कर हैरानी भरा रिएक्शन देती हैं। तभी कपिल कहते हैं- ये ही सेम पैकेज मैंने 60 हजार में अरेंज कर लेना है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया जिसे देख कर फैंस कहने लगे- कपिल का मास्टर स्ट्रोक, तो किसी ने कहा- सही खेल गए कपिल भाई, एक यूजर ने कहा- भाई कपिल क्या दिमाग पाया है। एक तीर दो निशाने। वाहा।
शो के इस एपिसोड में कपिल ने प्रियंका से ढेर सारी बातें की थीं। अर्चना पूरण सिंह ने बताया था कि कपिल प्रियंका को आए दिन याद करते रहते हैं, लेकिन प्रियंका से ज्यादा वह उनके पति निक जोनस को याद करते हैं। इस पर प्रियंका कहती हैं पता था ये दल बदलू है। ऐसे में पुराने एपिसोड की क्लिप चलाई जाती है जिसमें प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा गेस्ट बन कर आई होती हैं।
उस एपिसोड में कपिल प्रियंका की बहन और एक्ट्रेस परिणीति से पूछते हैं कि निक प्रियंका की शादी में आपको जूते चुराई में पैसे मिले थे या डॉलर? इस पर परिणीति जवाब देती हैं कि उन्हें दोनों मिले थे। इस पर प्रियंका बताती हैं कि इसे डॉलर मिले थे। परिणीति वीडियो में आगे कहती हैं कि निक जीजू सेस उन्हें डायमंड्स भी मिले थे। तभी कपिल कहते हैं इस लाइन को काट देना। कहीं मेरी सालियां भी मांगना न शुरू कर दें।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।