The 50 Promo: लंबे समय से चर्चित रियलिटी शो ‘द 50’ ऑनएयर हो गया और इस शो ने आते ही लोगों के दिलों में अपनी एक जगह बना ली है। दो दिन पहले ही शो का ग्रैंड प्रीमियर हुआ, जिसमें 50 जाने-माने चेहरों ने हिस्सा लिया था। पहले दिन ही शो में कई बड़े-बड़े ट्विस्ट भी देखने को मिले। एक तरफ जहां वंशज सिंह आउट हो गए, तो वहीं दूसरी तरफ करण पटेल की लड़ाई हो गई। इसके बाद दूसरे दिन शो में रजत दलाल ने दिग्विजय राठी के बीच बहस हो गई।
अब तीसरे दिन भी ‘द 50’ में जमकर बवाल देखने को मिलेगा। शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें अदनान शेख और सपना चौधरी के बीच जमकर बहस हुई। इस दौरान क्रिएटर ने हरियाणवी डांसर और सिंगर से कुछ ऐसा कह दिया, जो अब वायरल हो गया है। उसे सुनने के बाद लोग भी अब अदनान पर भड़क गए हैं।
यह भी पढ़ें: ‘मैं जानता हूं अरिजीत प्लेबैक सिंगिंग क्यों छोड़ रहे हैं’, गायक पलाश सेन ने किया दावा, बोले- बहुत पहले…
वायरल हुआ ‘द 50’ का प्रोमो
जियो हॉटस्टार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शो का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सपना चौधरी और अदनान के बीच लड़ाई देखने को मिलती है। प्रोमो की शुरुआत ‘लायन’ के साथ होती है। होस्ट ‘लायन’ कंटेस्टेंट्स से कहते हैं कि प्लेयर्स मैंने छुपाये हैं 40 सेव कार्ड्स, जिन्हें कार्ड मिला वो सेव और जिन्हें नहीं मिला वो अनसेव।
इसके बाद सपना चौधरी कहती हैं कि अरबाज ने 5-6 कार्ड ऐसे ही खैरात में बांट दिए। दम नहीं है क्या बाहर जाकर कमाने का। इसके बाद अदनान ने कहा, “चिल्ला मत, औरत है तो औरत की तरह रह न।” ये सुनने के बाद सपना भड़क जाती हैं। सिंगर ने कहा, “पहले चीटिंग करता है फिर यहां मर्दानगी दिखा रहा है।” इसके बाद अदनान ने कहा, “चल ऐ निकल चल।” लास्ट में सपना ने कहा, “ऐसा मारूंगी न बाहर मिलेगा तो… नहीं खेलना ऐसी-तैसी।”
अदनान पर भड़क गए लोग
अब यह वीडियो देखने के बाद लोग अदनान शेख पर भड़क गए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि वो सपना चौधरी है बेटा। दूसरे ने लिखा कि औरत है औरत की तरह रह… वह बोलना क्या चाहता था।
यह भी पढ़ें: The 50 Review: बेहद अलग है नए रियलिटी शो ‘द 50’ का फॉर्मेट, यहां पढ़ें शो से जुड़ी हर डिटेल
