साल 2025 में एल्विश यादव, प्रिंस नरूला के साथ ‘रोडीज XX’ में गैंग लीडर के रूप में नजर आए थे। शो के दौरान दोनों की बिल्कुल नहीं बनी और कई बार उनके बीच बहस भी हुई। उनका सबसे बड़ा टकराव ग्रैंड फिनाले में देखने को मिला, जब प्रिंस ने एल्विश को ‘सांप’ कहकर बुलाया और उनके स्नेक वेनम केस को लेकर ताना मारा था। इसके जवाब में एल्विश ने भी प्रिंस के करियर और प्रोफेशनल स्टेटस पर तंज कसा। फिर दोनों की बहस हाथापाई में बदल गई, जिसके बाद कंटेस्टेंट्स और प्रोडक्शन टीम के सदस्यों को बीच में आकर मामला शांत कराना पड़ा।

अब इस मुद्दे को लेकर प्रिंस नरूला ने रियलिटी शो ‘द 50’ में बात की है। दरअसल प्रिंस, काका, युविका और मैक्सटर्न समेत कई लोग एक जगह बैठकर बातें कर रहे थे, तभी प्रिंस ने अपने इस विवाद पर भी बात की। बता दें कि मैक्सटर्न और एल्विश का भी साल 2024 में झगड़ा हो चुका है। प्रिंस ने दावा किया कि यूट्यूबर ने उन्हें धमकाने के लिए गैंग्सटर्स का सहारा लिया था।

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ की शूटिंग को लेकर विवाद, लोकेशन मैनेजर के खिलाफ दर्ज हुई FIR, ये है वजह

क्या बोले प्रिंस नरूला

प्रिंस ने कहा, “मैं पंजाब से हूं, मैं गुड़गांव में उनके घर गया और उसके घर के बाहर खड़ा था। ‘रोडीज़’ में हमारी लड़ाई हुई थी और उसने मुझे बाहर मिलने की धमकी दी थी। मैंने उससे कहा कि तू मुझे जानता नहीं। मैंने कहा कि मैं तेरे शहर आऊंगा इस तारीख को 4 बजे ठीक है आ जाना। उन्होंने मुझे बहुत फोन करवाए गैंगस्टर्स से… ये वो। मैंने किसी की बात नहीं सुनी।”

इसके आगे एक्टर ने कहा, “मैंने जीवन में जो मुकाम हासिल किया है, वह वहां तक ​​नहीं पहुंच सकता। उन्होंने इतने सारे फोन करवाए थे कि मैंने उन सभी को धमकी दी कि मैं उनकी पिटाई कर दूंगा। बाद में वह गोवा भाग गया। वह सिर्फ रील का बदमाश हैं और लोगों ने उसका हव्वा बना दिया है कि गैंगस्टर है। वह सिर्फ अपनी रील वैसी कटवा देता है कि मैं बहुत बड़ा बदमाश हूं।”

प्रिंस नरुला यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा, “अगर मेरी जगह, मैक्सटर्न की जगह कोई और होता ना तो थप्पड़ मारकर व्लॉग बनता। हम उसके घर तक पहुंच गए थे और वो कुछ नहीं कर पाया था।”

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 OTT: नेटफ्लिक्स के हाथों से फिसली करोड़ों की डील? इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर द रिवेंज’