रियलिटी शो ‘द 50’ शुरू होने के बाद से ही चर्चा में बना हुआ है। शो का फॉर्मेट, इसके कंटेस्टेंट्स लाइमलाइट में हैं। जल्द ही दर्शकों को इसका ग्रैंड फिनाले देखने को मिलने वाला है। शो में करण पटेल, कृष्णा श्रॉफ, शिव ठाकरे, सपना चौधरी, रजत दलाल, फैसू और मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह समेत 50 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया। अब इसमें कुछ ही कंटेस्टेंट बाकी हैं और कई बाहर हो गए हैं। बाहर होने वाले कंटेस्टेंट्स में भोजपुरी स्टार और टीवी अभिनेत्री मोनालिसा का नाम भी शामिल हैं।
मोनालिसा ने अब हाल ही में एक इंटरव्यू दिया और ‘द 50’ को लेकर काफी सारी बातें शेयर की। इसके अलावा अभिनेत्री ने यह भी आरोप लगाया कि शो में महिला कंटेस्टेंट्स को जेंडर बायस का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, उनके साथ इंडस्ट्री के आधार पर भेदभाव किया गया।
मोनालिसा ने बताया ‘द 50’ की जर्नी
स्क्रीन से बात करते हुए मोनालिसा ने कहा, “मेरी जर्नी बहुत छोटी थी। जब विक्रांत और मुझे शो के लिए चुना गया, तो हमने दूसरे कपल्स के बारे में भी जाना और हमने सोचा कि हम शो में नए दोस्त बनाएंगे। हालांकि, हम समझते हैं कि हमारी वाइब सभी 50 लोगों से मैच नहीं करेगी, मैंने सोचा कि मैं कम से कम कुछ लोगों से दोस्ती कर लूंगी और वहीं से गेम प्लान करूंगी।
हालांकि, वहां जाने के बाद मुझे लगा कि लोग बाहर से अपने झगड़े घर में ले आए हैं। वे पिछले शो की नाराजगी लेकर आए थे और कुछ जो एक-दूसरे को पहले से जानते थे, वे बस उसे आगे बढ़ा रहे थे। इसीलिए मैं फिट नहीं हो पाई।”
फीमेल कंटेस्टेंट्स के साथ सही नहीं हुआ बर्ताव?
इसके आगे अभिनेत्री ने कहा, “लड़कियों के साथ सही बर्ताव न होने का मामला गेम में लड़कियों पर भी निर्भर करता है। मैं किसी की फेवरेट क्यों नहीं बनी? प्रॉब्लम यह थी कि कई लड़कियों ने दूसरों से अटैच होकर अपनी पर्सनैलिटी दिखाने का ऑप्शन चुना। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया होता, तो उन्हें ऐसा बर्ताव नहीं झेलना पड़ता।
महिलाओं को ज्यादा बोलना चाहिए था। मुझे इन्हीं वजहों से टारगेट किया गया। जब मैं एविक्ट हुई, तो मैंने देखा कि यह प्लान किया गया था। वे पहले छोटी टीम को एविक्ट करना चाहते थे। सभी लड़कियों ने भी इसमें उनका सपोर्ट किया, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।”
मोनालिसा के साथ हुआ भेदभाव
एक बात जिसने मोनालिसा को बहुत दुख पहुंचाया, वह यह थी कि टीवी एक्टर्स और इन्फ्लुएंसर्स उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री से होने की वजह से जज कर रहे थे। मोनालिसा ने कहा, “मुझे सबसे बुरा यह लगा कि… मैं सच में भोजपुरी इंडस्ट्री से हूं। मैंने वहां 200 फिल्में की हैं और मैं रीजनल जोन से आती हूं। लेकिन पिछले सात सालों से मैं टीवी इंडस्ट्री में भी काम कर रही हूं। मुझे समझ नहीं आया कि मुझे साइडलाइन क्यों किया जा रहा है। मुझे भेदभाव महसूस हुआ और मैं बस यही सोचती थी कि ऐसा क्यों हुआ।”
उन्होंने आगे कहा, “जब मैंने बिग बॉस किया, तो मैं भोजपुरी इंडस्ट्री से एकदम नई निकली थी, मेरी वाइब मैच नहीं करती थी, लेकिन इतने सालों बाद भी, वैसा ही था। हमारे साथ बहुत अलग तरह से बर्ताव किया जाता था। शुरुआती दिनों में जब वे टीम बनाते थे, तो दस टीवी और रियलिटी एक्टर्स से आते थे और बाकी 10 इन्फ्लुएंसर। हमें खेलने का कोई मौका नहीं मिलता था।
हम खुद को गेम में कैसे फोर्स कर सकते थे? उनके अलायंस पहले से ही मजबूत थे, इसलिए हमें शो में अपनी जगह बनाने के लिए सच में स्ट्रगल करना पड़ रहा था। आखिरकार, विक्रांत को मौका मिला वह भी रजत दलाल और अदनान शेख के बहुत विरोध के बाद। जब उसने खुद को साबित कर दिया, तभी उन्होंने उसे कुछ इंपॉर्टेंस देना शुरू किया, लेकिन मुझे वह रिस्पेक्ट नहीं मिली।”
यह भी पढ़ें: आज होगी रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding LIVE Updates: सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे लेने वाले हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें।
