टीवी अभिनेत्री तन्वी ठक्कर और अभिनेता आदित्य कपाड़िया ने शादी के पांच साल बाद एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद ‘गुम है किसी के प्यार में’ फेम एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए दी है। अपने पोस्ट में तन्वी ने लिखा कि यह फैसला उनकी जिंदगी के सबसे इमोशनल फैसलों में से एक है। कपल ने अपने परिवारों का सम्मान करते हुए अलग होने का फैसला किया है।
तन्वी ने किया पोस्ट
तन्वी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “पिछले कुछ महीनों में कई लोगों ने मेरी पर्सनल लाइफ को लेकर चिंता जताई है और सवाल पूछे हैं। काफी सोच-विचार के बाद आदित्य और मैंने अलग-अलग रास्ते पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। यह हम दोनों के लिए एक इमोशनल फैसला रहा है, जिसे हमने एक-दूसरे और अपने परिवारों के प्रति काफी सम्मान और समझदारी के साथ लिया है।”
इसके आगे उन्होंने लिखा, “इसमें कोई नेगेटिविटी या ड्रामा नहीं है, बस हम सभी के लिए शांति और बेहतर भविष्य की उम्मीद है। इस समय मैं मीडिया, इंडस्ट्री के दोस्तों और शुभचिंतकों से गुजारिश करती हूं कि वह हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें और हमें स्पेस दें। मैं इस मामले से जुड़े किसी भी कॉल या सवाल का जवाब नहीं दूंगी। आपकी समझदारी, दयालुता और सपोर्ट के लिए धन्यवाद।”
2021 में की थी कपल ने कोर्ट मैरिज
बता दें कि तन्वी और आदित्य सबसे पहले टीवी शो ‘एक दूसरे से करते हैं हम प्यार’ के सेट पर मिले थे। वहां दोस्ती हुई और फिर दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। लगभग सात साल तक इस कपल ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2021 में कोर्ट मैरिज की और अपने घर पर एक छोटा सा सेलिब्रेशन किया। फिर कपल ने 2023 में बेटे को जन्म दिया।
इन शो में किया है तन्वी और आदित्य ने काम
काम की बात करें, तो तन्वी ने ‘बहू हमारी रजनीकांत’ और ‘गुम है किसी के प्यार में’ जैसे शो में काम किया है। वहीं, आदित्य ‘जस्ट मोहब्बत’, ‘शाका लाका बूम बूम’ और ‘एक दूसरे से करते हैं प्यार हम’ में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘कोड रेड’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ जैसे शो में भी काम किया है।
यह भी पढ़ें: आमिर खान गौरी स्प्रैट की शादी की तैयारियां शुरू, सजावट की पहली वीडियो और तस्वीरें आईं सामने
