Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: कुछ ऐसी है ‘तारक मेहता’ स्टार्स की असल फैमिली, देखिए जेठालाल से पोपट लाल तक की रियल पत्नियां
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'गोकुलधाम सोसाइटी' के ये मेंबर्स टीवी दर्शकों के फेवरेट हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा की रील फैमिली को तो आप जानते हैं अब इस शो की एक-एक स्टार कास्ट की फैमिली से भी मिलें।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टेलीविजन शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लगातार 10 सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। इस शो के फैन्स पोपट लाल, जेठा लाल, तारक मेहता, हाथी भाई, बीड़े भाई जैसे शो के कैरेक्टर्स से बहुत प्यार करते हैं। दर्शक हर रोज इन्हें देखना पसंद करते हैं। ‘गोकुलधाम सोसाइटी’ के ये मेंबर्स टीवी दर्शकों के फेवरेट हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा की रील फैमिली को तो आप जानते हैं अब इस शो की एक-एक स्टार कास्ट की फैमिली से भी मिलें।
1. जेठा लाल (दिलीप जोशी)
दिलीप जोशी शो में बेहद अनोखो और हंसमुख अंदाज में नजर आते हैं। पॉजिटिव ऐनर्जी से भरे एक्टर दिलीप की फैमिली में उनके अलावा उनकी पत्नी जयमाला जोशी और दो बच्चे हैं। इस कपल की शादी को 20 साल बीत चुके हैं। दिलीप और जयमाला का बेटे और एक बेटी हैं।
2. दया बेन (दिशा वकानी)
दया बेन की शादी बिजनेसमैन Mayur Padiya से हुई है। साल 2015 में इस कपल की शादी हुई थी। दिशा और मयूर की के साल की प्यारी सी बेटी है। दिशा ने अपनी बेटी का नाम स्तुती रखा है। इस वक्त दिशा का शो में वापसी को लेकर इंतजार किया जा रहा है। काफी वक्त से शो में दिशा की एंट्री पर सस्पेंस बना हुआ है।
3. चंपक चाचा (अमित भट्ट)
अमित भटट् उर्फ चंपक चाचा कोई बूढ़े शख्स नहीं हैं। अपनी उम्र से दोगुनी उम्र का किरदार निभाने वाला अमित शादी शुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं।
4. पोपट लाला (श्याम पाठक)
शो में पोपट लाल पत्रकार बने नजर आते हैं। पोपट लाल शो में शादी के लिए उत्सुक दिखाई देते हैं। लेकिन असल जिंदगी में श्याम पाठक शादी का लड्डू खा चुके हैं। श्याम पाठक ने अपनी बचपन की साथी रश्मी से शादी रचाई थी। इस कपल के दो बच्चे भी हैं।
5. आत्मा राम तुकाराम बिड़े (मंदार चंदवाड़कर)
मंदार की शादी को करीब 10 साल बीत चुके हैं। मंदार की शादी स्नेहल से हुई। इस कपल का एक बेटा है- पार्थ।
6. Mrs. बिड़े (सोनालिका जोशी)
सोनालिका जोशी की शादी को भी करीब 10 साल बीत चुके हैं। सोनालिका के पति का नाम है समीर जोशी। समीर और सोनालिका की दो बेटियां भी हैं।
7. तारक मेहता (शैलेश लोधा)
शैलेश की शादी स्वाति लोधा से हुई है। दोनों की बेटी है स्वारा। शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बदौलत एक्टर शैलेश दर्शकों के बीच बहुत पॉपुलर हैं।
8. बागा बॉय (अरविंद वेकरिया)
बागा बॉय उर्फ अरविंद वेकरिया एक गुजराती एक्टर हैं। अरविंद की असल जिंदगी में शादी हो चुकी है और उन्हें दो बच्चे भी हैं।
9. बबीता अइय्यर (मुनमुन दास)
मुनमुन कोलकाता से हैं। हाल ही में मुनमुन के पिता का देहांत हुआ है। इस वक्त उनकी मां उनके साथ रह रही हैं।
10. अंजलि (तारक की पत्नी)
तारक साब की पत्नी अंजलि का असल नाम है नेहा मेहता। नेहा के माता-पिता उनके साथ ही रहते हैं।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।