तारक मेहता का उल्टा चश्मा में ‘दयाबेन’ का किरदार निभा चुकीं अभिनेत्री दिशा वकानी के पिता और फेमस नाटककार भीम वकानी का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस बारे में दिशा के भाई और अभिनेता मयूर वकानी ने बताया कि उनके पिता पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार अहमदाबाद में किया जाएगा। बता दें कि भीम वकानी ने असित मोदी के शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम किया था। उन्होंने शो में ‘दयाबेन’ के ससुर चंपकलाल के दोस्त का किरदार निभाया था।

यह भी पढ़ें: दिशा वकानी के ससुरालवालों ने TMKOC की शूटिंग के लिए बहू के सामने रखी थी कई शर्तें, जेनिफर मिस्त्री ने बताया नहीं होगा ‘दयाबेन’ का कमबैक

फिल्मों में भी किया था काम

भीम वावकानी ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और आमिर खान के साथ भी काम काम किया था। उन्होंने साल 2004 में आई मूवी ‘स्वदेश’ में पंच नारायण का किरदार निभाया था और साल 2001 में आई फिल्म ‘लगान’ में काजी की भूमिका निभाते हुए नजर आए थे। इन दो मूवीज के अलावा वह ‘लज्जा’, ‘व्हाट्स योर राशि’ और गुजराती फिल्म ‘दिल मा वसतो देश’ का भी हिस्सा थे।

‘तारक मेहता’ में बने थे चंपकलाल के दोस्त

भीम वकानी ने अपनी बेटी दिशा वकानी के शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भी काम किया था। असित मोदी द्वारा प्रोड्यूस किए गए इस शो के एक एपिसोड में उन्होंने मावजी छेड़ा के रोल में निभाया था, जो जेठालाल के पिता चंपकलाल गड़ा के दोस्त होते हैं।

यह भी पढ़ें: ‘सिलेंडर मिलने में दिक्कत हो रही है’, दीपिका कक्कड़ की ननद सबा ने बंद किया अपना रेस्टोरेंट, बोलीं- हमें नुकसान होगा