‘कुबूल है’, ‘नागिन’ और ‘गुनाह’ जैसे शो में काम कर चुकीं टीवी अभिनेत्री सुरभि ज्योति मां बन गई हैं। उन्होंने 14 जून को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए यह खबर अपने चाहने वालों के साथ शेयर की। अब उन्हें स्टार्स और उनके फैंस बधाइयां दे रहे हैं।
सुरभि ज्योति ने बेटी को दिया जन्म
अभिनेत्री ने 13 जून को बेटी को जन्म दिया है और आज रविवार को यह जानकारी शेयर की। सुरभि की पोस्ट में एक फूल बना है, जिसके साथ लिखा है कि Its a Girl। साथ ही बेटी के जन्म की तारीख 13 जून और लव सुरभि और सुमित लिखा है। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हमारी बेटी आ गई है। हमारा दिल प्यार और आभार से भरा हुआ है।”
सितारों ने दी कपल को बधाइयां
सुरभि की पोस्ट पर कमेंट करते हुए हिना खान ने लिखा, “माशाअल्लाह।” किश्वर ने अभिनेत्री को बधाई दी। सेलेब्स के अलावा सुरभि के फैंस ने भी कमेंट सेक्शन में अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बेटी होने की बधाई दी।
शादी के दो साल बाद बनी मां
बता दें कि टीवी अभिनेत्री सुरभि ज्योति ने साल 2024 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सुमित सूरी संग ग्रैंड वेडिंग की थी। अब शादी के दो साल बाद वह माता-पिता बन गए हैं। अगर एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की बात करें, तो अभिनेत्री ने इसी साल फरवरी में एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उनके और सुमित के पैर नजर आ रहे थे।
साथ ही उसके आगे छोटे से जूते रखे हुए थे। उस पोस्ट को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा था कि हमारा सबसे बड़ा एडवेंचर शुरू हो रहा है। इस जून में हमारा नन्हा सा प्यार आ रहा है।”
‘कुबूल है’ और ‘नागिन 3’ से मिली थी खास पहचान
सुरभि ज्योति को टीवी शो ‘कुबूल है’ से खास पहचान मिली थी, जिसमें उन्होंने जोया का किरदार निभाया था। इस शो में वह करण सिंह ग्रोवर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई दी थीं। इसके बाद उन्होंने कई शो किए लेकिन फिर ‘नागिन 3’ में उन्हें जबरदस्त सफलता मिली।
यह भी पढ़ें: ‘ओह मैं गे…’, सेक्सुएलिटी पर उठे सवालों का मौनी रॉय ने दिया करारा जवाब, बोलीं- मेरे दोस्तों और…
